नहीं रहे ‘राजनीति के संत’ कैलाश जोशी

0

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी (90) का भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वह कई दिनों से बीमार थे। उनके बेटे और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने बताया कि उन्होंने बंसल अस्पताल में अंतिम सांस ली है।

सोमवार को होगा अंतिम संस्कार-

कैलाश जोशी के परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं।

उनकी पत्नी का भी कुछ दिन पहले ही देहांत हुआ था।

मिली जानकारी के मुताबिक कैलाश जोशी का अंतिम संस्कार सोमवार को देवास में किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कैलाश जोशी के निधन का समाचार का सुनते ही अस्पताल पहुंचे थे।

राष्ट्रपति ने बताया बड़ी क्षति-

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर संवेदना जाहिर की।

उन्होंने लिखा, ‘मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। एक राजनीतिक कार्यकर्ता और ज़मीनी नेता, श्री जोशी ने मध्य प्रदेश के विकास और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन हमारे सार्वजनिक जीवन के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।’

संभाला मप्र का सीएम पद-

14 जुलाई 1929 को जन्मे कैलाश जोशी को ‘राजनीति का संत’ कहा जाता था।

वह 1977 से लेकर 1978 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

कैलाश जोशी 8 बार विधायक चुने गए और लोकसभा, राज्यसभा सांसद के तौर पर भी सेवाएं दीं।

यह भी पढ़ें: 77 वर्ष की आयु में अभिनेता वीजू खोटे का निधन, सिनेजगत में शोक की लहर

यह भी पढ़ें: एम्बुलेंस के इंतजार में पड़ा रहा महान गणितज्ञ वशिष्‍ठ नारायण सिंह का पार्थिव शरीर

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More