रौद्र रूप में है महादेव की नगरी में गंगा, जारी हुआ अलर्ट

0

वाराणसी। मोक्षदायिनी गंगा एक बार फिर से उफान पर हैं। वाराणसी में गंगा ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे से गंगा 4 सेंटीमीटर की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। अगर यही रफ्तार रही तो अगले एक या दो दिनों में गंगा चेतावनी बिंदु को पार कर जाएगी। गंगा में आये बाढ़ के मद्देनजर घाट किनारे अलर्ट जारी कर दिया गया है।

फिर टूटा घाटों का संपर्क

गंगा के बढ़े हुए जलस्तर से घाटों का संपर्क एक बार फिर टूट चुका है। स्थानीय लोग जैसे तैसे जिंदगी गुजार रहे हैं। बाढ़ के चलते गंगा आरती का जगह बदल दिया गया है। वही जल पुलिस की चौकी भी जलमग्न होने के कगार पर पहुंच चुकी है। अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस के मंच पूरी तरह गंगा में समाहित हो गया है। इस बीच श्राद्ध करने वाराणसी पहुंचे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंडे घाट किनारे बने घरों की छतों पर कर्म कांड करवा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: टूट गया ऐश्वर्या का सब्र, सास राबड़ी देवी के आवास से रोते हुए हुईं रवाना

तटवर्ती इलाके के लोगों की बढ़ी धुकधुकी

गंगा के जलस्तर में शुक्रवार की शाम से ही वृद्धि होने लगी है। प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए सैलानियों को सतर्क कर दिया है। नौकायन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गंगा जे तटवर्ती इलाके के लोगों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। सामने घाट, मारुति नगर, नगवां, रामनगर सहित कई इलाकों के लोग दहशत में हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More