लच्छू महाराज ने कथक और लखनऊ को दिलायी विश्वव्यापी पहचान: मेयर

0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को मेयर संयुक्ता भाटिया द्वारा गोलागंज स्थित क्रिश्चियन कॉलेज में बने दिवंगत विश्व विख्यात कथक गुरु लच्छू महाराज जी की जयन्ती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर और पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कथक और लखनऊ को दिलाई पहचान:

रविवार को  कार्यक्रम का आयोजन लच्छू महाराज बैले सेन्टर द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए महापौर ने कहा कि, दुनिया में लखनऊ अपने आप में अलग और निराला है और उसकी पहचान में कथक का एक अलग ही स्थान है। कथक को सम्पूर्ण विश्व में पहचान दिलाने एवं प्रसारित करने का कार्य लच्छू महाराज ने किया था। यहां तक पश्चिमी देशों के लोगों ने भी कथक नृत्य को अपनाया।

गौरतलब है कि, इस अवसर पर लच्छू महाराज वेलनेस सेन्टर की डायरेक्टर कुमकुम आदर्श, राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा सिंह, महासचिव आदर्श कुमार, संस्थापक सदस्य अमीर हैदर, स्टेट फूड कमीशन की सदस्य सरोज प्रसाद समेत नृत्य जगत की तमाम विभूतियां और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: 342 निकायों ने अपने कर्मियों का अभी तक नहीं दिया कोई भी ब्यौरा

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More