UP की कानून व्यवस्था पर बोले पुलिस मुखिया – सुधार होता दिखाई दे रहा है

0

उत्तर प्रदेश में दिन-ब-दिन बिगड़ती कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए यूपी पुलिस अब एक्शन मोड में आ चुकी है जिसके तहत पुलिस सूबे के बदमाशों से अब मुठभेड़ की भाषा में बात कर रही है। यही कारण है कि कुछ समय से सूबे के सभी जिलों से बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की ख़बरें सुनने को मिल रही हैं।

मालूम हो कि पुलिस की इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों के चलते प्रदेश की कानून-व्यवस्था की हालत में अब सुधार होता दिखाई दे रहा है जिसकी जानकारी खुद यूपी पुलिस के मुखिया DGP ओपी सिंह ने दी है।

DGP ओपी सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस को किया संबोधित-

सूबे की पुलिस के मुखिया DGP ओपी सिंह ने बुधवार को राजधानी में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तमाम तरह की जानकारी वहां मौजूद मीडिया को दी। प्रेस कांफ्रेंस में DGP ओपी सिंह ने बताया कि, हमने 50 हजार का ईनामी माओवादी बरेली से अरेस्ट किया है।

उन्होंने बताया कि अपहरण, बलात्कार और दहेज हत्या इन सभी अपराधों पर हम आपको जानकारी देंगे कि, इसमें कितनी कमी आई है। महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराध में, SC/ST मामले में अपराध में भी कमी आई है।

DGP ओपी सिंह द्वारा कही गई अहम बातें-

  • मेरठ जोन में 70 ईनामी अरेस्ट हुए हैं, जबकि, 4 मुठभेड़ के दौरान मार गिराए गए हैं।
  • STF ने कुल 222 गिरफ्तारी की हैं, जिसके तहत करीब 1 करोड़ रुपये का माल बरामद किया गया है।
  • 1 जनवरी से फायर सर्विस की एनओसी ऑनलाइन की गयी है।
  • इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम के मॉर्डनाइजेशन पर भी काम किया जा रहा है।
  • जिसके तहत आगरा और वाराणसी में अपग्रेडेड लैब बनायी जाएगी।
  • पिछले 20 साल में कम्प्यूटर अवेयरनेस में यूपी पुलिस पहले पायदान पर है।
  • मोबाइल एप के जरिए मिसिंग कम्प्लेन की गुत्थी सुलझाई गई है।
  • UP COP एप को अब तक 2.50 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है।

यह भी पढ़ें: ‘योगी सरकार को बर्खास्त’ करने की मांग करने वाले सिपाही पर चला चाबुक!

यह भी पढ़ें: कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे सीएम योगी, कानून व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More