UP : BSP ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची

0

लोकसभा चुनाव 2019 में गिनती के दिन रह गए हैं। चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। इस सूची में पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित किया गया है। इन पांच को मिलाकर बसपा ने अब तक 22 प्रत्याशियों का नाम सुनिश्चित कर दिया है।

समाजवादी पार्टी (सपा) व राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन में बसपा के खाते में 38 सीट हैं। बसपा ने गठबंधन के तहत तय अपने कोटे की लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार तय ​कर दिए हैं। इनमें मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे को सीतापुर से, अरसद अहमद सिद्दीकी को धौरहरा से, सी.एल. वर्मा को मोहनलालगंज से, सुखदेव प्रसाद को फतेहपुर से और चंद्रदेव राम यादव को कैसरगंज से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

उत्तर प्रदेश में 80 सीटें, 7 चरणों में मतदान-

11 अप्रैल: गौतमबुद्ध नगर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, सहारनपुर

18 अप्रैल: अलीगढ़, अमरोहा, बुलंदशहर, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, नगीना

23 अप्रैल: मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत

29 अप्रैल: शाहजहांपुर, खेड़ी़, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कनौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर

6 मई: फिरोजाबाद, धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा

12 मई: सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही

19 मई: महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सालेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज

यह भी पढ़ें: अखिलेश के खिलाफ चुनाव लड़ रहे निरहुआ पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ : सीएम योगी

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More