हर्षवर्धन को मिला पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

0

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के निधन के बाद केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन को गुरुवार को पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

राष्ट्रपति कार्यालय के एक बयान में कहा गया, “राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अतिरिक्त पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का प्रभार सौंपने के निर्देश दिए।”

Also read : सेना को 30 साल बाद मिलीं ये तोपें…

मालूम हो कि माधव दवे (61) का गुरुवार की सुबह उनके आधिकारिक आवास पर निधन हो गया। जिसके बाद हर्षवर्धन को ये अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।

 (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More