सावित्री : 2019 में BSP की सरकार लाने और आरक्षण के लिए है आंदोलन

0

यूपी के बहराइच से  सांसद सावित्री बाई फूले भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद अपनी ही सरकार के खिलाफ हुंकार भरती नजर आई। सावित्री बाई फूले ने राजधानी लखनऊ के रमाबाई मैदान में रविवार को रैली की। कहा कि भाजपा को हराने के लिए कुछ भी करुंगी। चाहे वो गठबंधन हो या मोर्चा बनाने पड़े।

कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार संविधान पर न चलकर मनुवादी विचारधारा पर चल रही है। भारत का लोकतंत्र आज खतरे में है। ये मैं ही नहीं  देश के सुप्रीम कोर्ट के जज भी यही कह रहे हैं कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र, आरक्षण को बचाने के लिए और बहुजन समाज के लोगों को बराबरी पहुंचाने के लिए मैंने आज से आंदोलन की शुरुआत किया है।

Also Read :  राज बब्बर : आगरा में छात्रा को जिंदा जलाए जाने वाले मामले की हो CBI जांच

भाजपा को हराने के कुछ भी करने को तैयार

सावित्री बाई फूले ने कहा भाजपा को हराने के लिए गठबंधन भी करुंगी और नया मोर्चा भी बना सकती हूं। पूरे देश में घर घर में घूम घूम कर भाजपा को रोकने के लिए अभियान चलाएंगे। बेरोजगार युवाओं को भटका कर राम मंदिर के मुद्दे अपनी राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही है।

2019 में बसपा की सरकार बनाने के लिए मैं किसी भी हद तक जाने को तैयार हूं। कहा कि भारत के संविधान के खिलाफ साजिश रची जा रही है। आरक्षण को समाप्त करने की बात की जा रही है। जबकि पीएम ने शपथ ली थी कि भेदभाव ही करेंगे पर यहां भेदभाव किया जा रहा है।

संविधान के खिलाफ बोलने वाले लोगों पर प्रधानमंत्री मोदी का कोई बयान नही आया और न ही कोई कार्रवाई की। भारत के संविधान के बदौलत लोग बचे हुए है। भाजपा के पास राम मंदिर के अलावा को और मुद्दा नही बचा है। सभी जाति के लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गरीब किसान मजदूर, पिछड़ा, दलित और मुस्लिम अपने आप को सुरक्षित महसूस नही कर रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More