भाजपा में हुई ‘धक-धक’ की एंट्री : चुनाव मैदान में उतरेंगी माधुरी!

0

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के फैन्‍स के लिए खुशखबरी है। माधुरी अब बॉलीवुड के बड़े पर्दे के बाद सियासी मैदान में अपना जादू चलाने उतर सकती हैं। माधुरी दीक्षित पुणे से भाजपा की तरफ से 2019 लोकसभा चुनाव लड़ सकती है।

भाजपा ने इसके लिए बकायदा सर्वे कराया था

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी अब माधुरी दीक्षित को अपना प्रत्याशी के रुप में उतार सकती है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार भाजपा माधुरी को 2019 लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी के तौर पर घोषित कर सकती है। भाजपा ने इसके लिए बकायदा सर्वे कराया था।

Also Read :  मुलायम से नाराज हैं शिवपाल !

सर्वे में माधुरी को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो जिस माधुरी को अभी तक फिल्मी पर्दे पर देख रहे थे उन्हें राजनीति में देख सकेंगे। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार भाजपा माधुरी दीक्षित को पार्टी की तरफ से टिकट दे सकती है।

ब्राह्मण होने के कारण  माधुरी को भाजपा टिकट

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ब्राह्मण होने के कारण माधुरी को भाजपा टिकट दे रही है। आपको बता दें कि भाजपा में पहले से ही मथुरा से सांसद है, जबकि हेमा मालिनी, किरण खेर चंढीगढ़ से हैं जबकि गुजरात से स्मृति ईरानी सांसद हैं। साथ ही टेलीविजन जगत की रूपा गांगुली भी पहले से ही पार्टी में हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More