लखनऊ का चप्पा चप्पा होगा ‘अटलमय’

0

राजधानी लखनऊ के चप्पे चप्पे में अटल जी को अटल करने की तैयारी में है योगी सरकार। योगी सरकार भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को राजधानी लखनऊ के हर इलाके में अटल करने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए नगर निगम ने खाका भी तैयार कर लिया है।

कल्याण मंडप बनाए जाने का प्रस्ताव पास किए गए

इसके लिए शुक्रवार को नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक की गई। इस बैठक में राजधानी लखनऊ में अटल जी के नाम से अस्पताल, स्मृति उपवन, चौराहे, लॉन, कल्याण मंडप बनाए जाने का प्रस्ताव पास किए गए।

Also Read : अगर आप भी हैं सिंगल तो यहां किराए पर मिल रहा है ‘बॉयफ्रेंड’

इसमें से इस्माइलगंज का नगर निगम डिग्री कॉलेज और अवध चौराहे से दुबग्गा चौराहे तक के हाई वे का नाम अटल जी के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा हजरतगंज चौराहे का नाम भी अटल जी के नाम से ही रखने का प्रस्ताव रखा गया। नगर निगम ने इसकी अनुमति दे दी है। इन प्रस्तावों पर शासन की मोहर लगना अभी बाकी है।

अटल की याद में बनाया जाएगा कल्याण मंडप

नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों पर अटल जी की यादें संजोंने का काम किया जाएगा। इन जमीनों पर अटल जी के नाम से कल्याण मंडप बनाए जाएंगे। इसमें शादी और कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम की पारा में आवसीय योजनाए भी अटल जी के नाम रहेंगी।

इसकी अधिकांश योजनाओं का नाम भी अटल जी के नाम से किया जाएगा। इतना ही नहीं राजधानी लखनऊ में नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों पर अटल स्मृति उपवन बनाया जाएगा। इसके लिए बिजनौर, अमौसी और पीजीआई की खाली पड़ी जमीन की तलाशी जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More