इलाहाबाद में लगे प्रियंका कमिंग सून..के पोस्टर, पढ़े क्या है मामला

0

यूपीए अध्यक्ष सोनियां गांधी की बेटी प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने की कई वर्षों से गाहे-बगाहे मांग उठती रही है। इस बीच इलाहाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल साइट्स पर ‘प्रियंका इज कमिंग सून’ का पोस्टर वायरल कर विपक्षी दलों में हड़कंप मचा दिया है।

प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग

सोशल साइट्स पर यह पोस्टर डालने वाले जिला कांग्रेस महासचिव हसीब अहमद इससे पहले भी कई बार प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग उठाते रहे हैं।

Also Read :  बंगले में तोड़फोड़ करने वाले का नाम बताओ और ईनाम पाओं : अखिलेश

पार्टी के बड़े नेताओं की मानें तो इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी की सीट से उनकी बेटी चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बेहद गंभीर होने के बाद कांग्रेस ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

सटे जिले से उनकी मां सोनिया गांधी सांसद हैं

इस बार भाजपा के निशाने पर कांग्रेस के गढ़ अमेठी और रायबरेली भी हैं।अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सांसद हैं तो उससे सटे जिले से उनकी मां सोनिया गांधी सांसद हैं।

बीजेपी ने रायबरेली को लेकर जोरदार तैयारी की है। इसी क्रम में वहां से विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह तथा उनके भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह तथा सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल कराया गया था।साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More