BIG NEWS : बिहार में परिवार की 2 महिलाओं की हत्या

0

बिहार के भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक ही परिवार की दो महिलाओं की गला काटकर हत्या कर दी गई। दोनों मृतक महिलाओं का विवाह एक ही व्यक्ति के साथ हुआ था।

ALSO READ : Diwali special : …ताकि बेफिक्र होकर enjoy करें diwali

दोनों सौतनें एक ही घर में एक साथ रह रही थीं

पुलिस के अनुसार, सेदहा गांव निवासी विश्वनाथ सिंह की दो शादियां हुई थी। सिंह की मौत के बाद दोनों सौतनें एक ही घर में एक साथ रह रही थीं। सोमवार की रात जब दोनों अपने घर में थीं, तभी दोनों की गला काटकर हत्या कर दी गई।

ALSO READ : OMG : ये सरकार बांटेगी सोने की बिस्किट !

पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया

मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया।

also read : कोई भी GST के विरोध में नहीं है : PM मोदी’

पुलिस हत्या के पीछे संपत्ति विवाद की आशंका जता रही है

तरारी के थाना प्रभारी शशिकांत ने मंगलवार को बताया कि मृतक महिलाओं की उम्र 50 और 60 वर्ष के बीच है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे संपत्ति विवाद की आशंका जता रही है।

ALSO READ : BIG NEWS : राम की मूर्ति के लिए चांदी के तीर देंगे मुस्लिम

विश्वनाथ सिंह का पहले ही निधन हो चुका है

ग्रामीणों के मुताबिक विश्वनाथ सिंह की दो शादियां हुई थीं। जब एक पत्नी से संतान नहीं हुई तो उन्होंने दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी की एक बेटी है। विश्वनाथ सिंह का पहले ही निधन हो चुका है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More