जन्मदिन विशेष : जनिये क्यों बना बाथरूम में रेनकोट …तंज
देश के दो बार प्रधानमंत्री रह चुके डा. मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। आज पूर्व प्रधानमंत्री 84 साल के हो गये। डा. मनमोहन का जन्म पंजाब प्रांत के गाह बेगल गांव में 1932 में हुआ था। अर्थशास्त्री और देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह की उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त है। जिसे पूरी दुनिया जानती है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से लौटने के बाद मनमोहन सिंह पंजाब यूनिवर्सिटी में शिक्षक बने।
also read : पीएम मोदी देंगे ग्रामीण परिवारों को ‘मुफ्त बिजली’
1991 में वित्त मंत्री बनाया…
फिर डी फिल के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी गए, अंकटाड (यूनाईटेड नेशन्स कांफ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट) में काम किया, डेल्ही स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाया, वित्त मंत्रालय में सचिव बने, योजना आयोग गए, 1982 में रिज़र्व बैंक के गवर्नर बने, योजना आयोग के उपाध्यक्ष का पद संभाला, वी पी सिंह सरकार में प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार रहे। यूजीसी के चेयरमैन बने और तब उनका राजनीति में आगाज हुआ। 1991 में पीवी नरसिम्हा राव ने उन्हें अपनी सरकार में वित्त मंत्री बनाया था।
also read : भाजपा के लिए गुजरात, मध्यप्रदेश ‘जीत नहीं आसान’
नहाने का एक किस्सा बढ़ा मशहूर है…
इसके बाद मनमोहन सिंह ने साल 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। डा. मनमोहन का नाम दुनिया के चुनिंदा अर्थशास्त्रियों में गिना जाता है। आज हम आपको उनकी निजी जिंदगी से जुड़े दो किस्से बता रहे हैं। इत्तेफाक से ये दोनों किस्से उनके नहाने से जुड़ा है। एक निजी मीडिया समूह को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मनमोहन सिंह शुरू से ही अपने काम के प्रति नियमित थे। हालांकि वे अपनी नींद पूरी लेते थे, लेकिन उनके नहाने का एक किस्सा बढ़ा मशहूर है।
also read : पीएम मोदी देंगे ग्रामीण परिवारों को ‘मुफ्त बिजली’
मनमोहन का प्रारंभिक जीवन गांव में बिता
ये बात उन दिनों की है जब जगदीश भगवती और मनमोहन सिंह कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में साथ-साथ पढ़ते थे। वे कहते हैं, ‘यूं तो मनमोहन ने सारे शहरी तौर-तरीके सीख लिए थे, लेकिन उसकी एक ऐसी आदत थी जो इंग्लैंड में भी रहकर नहीं बदली। मनमोहन का प्रारंभिक जीवन गांव में बिता था। भारत के गांव में लोग दिनभर फ्रेश रहने के लिए सूर्योदय के साथ ही नहा लेते हैं। मनमोहन सिंह इंग्लैंड आकर भी इस आदत को बदल नहीं सके। वे यहां सर्दियों में भी हर रोज सुबह चार बजे नहा लेते थे। मुझे तभी लगा था कि ये किसी मुक़ाम पर जाएगा। इसी साल फरवरी में राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान पीएम मोदी ने नहाने शब्द का प्रयोग कर डॉक्टर मनमोहन सिंह पर तंज कसा था।
also read : पीएम में काशी की बेटियों के बीच पहुंचने की हिम्मत नहीं : राज बब्बर
बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाने की कला तो कोई डॉक्टर साहब…
पीएम मोदी ने कहा कि उनके कार्यकाल में इतने भ्रष्टाचार हुए, लेकिन उन पर एक दाग तक नहीं लगा। मोदी ने कहा, ‘बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाने की कला तो कोई डॉक्टर साहब से सीखे।’ पीएम मोदी के इस भाषण पर काफी हंगामा बरपा था, कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया था, जिसके बाद सरकार को इसपर सफाई देनी पड़ी थी। पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामना देता हूं, मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)