देश में अभी भी 19 प्रतिशत लोग अशिक्षित : नायडू

0

उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि अगर देश में अब भी निरक्षरता है, तो ‘स्वराज’ निर्थक है। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि हालांकि देश 1947 में आजाद होने के बाद से काफी आगे बढ़ चुका है

जब आबादी का केवल 18 प्रतिशत हिस्सा ही साक्षर था, लेकिन देश अभी हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठ सकता क्योंकि अभी काफी कुछ हासिल करना बाकी है।

read more :  गौरी लंकेश हत्याकांड की एनआईए से जांच हो : मायावती

देश के 19 प्रतिशत लोग अब भी अशिक्षित हैं तो यह शर्म की बात है : नायडू

नायडू ने कहा, “यह शर्मनाक है कि देश के 19 प्रतिशत लोग अब भी अशिक्षित हैं..अगर देश में निरक्षरता है तो लोकतंत्र, विकास, स्वराज..का कोई अर्थ नहीं है।

साथ ही नायडू ने कहा कि हमारे भारत में 19 प्रतिशत लोग अभी भी पढ़ाई से दूर है यह बहुत शर्म की बात है हम सब को प्रण लेना होगा कि अगर देश में निरक्षता है तो लोकतंत्र का कोई मतलब नही है

read more :  ये अंगूठीकरेगी दृष्टिहीनों और बुजुर्गों को पढने मे मदद

निरक्षरों को शिक्षित करना हमारा दायित्व है

उन्होंने कहा, “निरक्षरों को शिक्षित करना हमारा दायित्व है..हम खुद को तब तक एक कल्याणकारी समाज नहीं कह सकते, जब तक कि देश का हर नागरिक साक्षर न हो जाए।

शिक्षा लोगों को सरकारी नीतियों को समझने भ्रष्ट्राचार से लड़ने में मदद करती है।

राज्यसभा के सभापति ने साथ ही कहा कि शिक्षा लोगों को सरकारी नीतियों को समझने और भ्रष्ट्राचार से लड़ने में मदद करती है।समारोह में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और सत्यपाल सिंह भी मौजूद थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More