हनीप्रीत से बात करना चाहता है बाबा राम रहीम

0

बलात्कार के आरोप में बीस साल की सजा काट रहे बाबा राम रहीम हनीप्रीत से बात करने के लिए बेहद उतावला है। इतना ही नहीं कैदियों से मिलने वालो की सूची में बाबा राम रहीम ने हनीप्रीत का नाम सबसे पहले लिखा है।

हनीप्रीत का दिया मोबाइल नम्बर…

इसके बाद उसने अपनी दोनों बेटियों और दामाद, बेटा और बहू और डेरे की देखभाल करने वाले कुछ प्रमुख लोगों का नाम दिया है। उसने फोन पर बात करने के लिए हनीप्रीत और चरणजीत का मोबाइल नंबर भी दिया है। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

read more :  फरुर्खाबाद में ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुईं मौतें : प्रमुख सचिव

40 रुपये रोज मेहनताना मिलता है

उसे माली का काम दिया गया है, जिसके एवज में उसे 40 रुपये रोज मेहनताना मिलता है। जेल नियम के हिसाब से कैदी से मिलने के लिए आने वाले लोगों की लिस्ट पहले से ली जाती है। इसके तहत राम रहीम ने पहली लिस्ट में हनीप्रीत का नाम नहीं दिया था। इस पर हर कोई हैरान रह गया था।

read more :  डॉ. राधाकृष्णन : एक शिक्षक जिसने जलाई ‘शिक्षा की मशाल’

मसाज के लिए हनीप्रीत को जेल में रखने की मांग

लेकिन इस बार हनीप्रीत का नाम दिया गया है, जो फिलहाल फरार है।जेल के नियम के मुताबिक कैदी अपनी मर्जी से ऐसे लोगों के नाम जेल प्रशासन को दे सकता है, जो उससे मिलने के लिए अधिकृत होंगे। कैदी की तरफ से दिए गए नामों के अलावा किसी और को जेल के अंदर आकर कैदी से मिलने की इजाजत नहीं होगी। इससे पहले राम रहीम ने हनीप्रीत को अपने साथ जेल में रखने की मांग की थी। उसने अपनी पीठ दर्द का हवाला देते हुए कहा कि वह एक्यूप्रेशर की एक्सपर्ट है। हालांकि, जेल अधिकारियों ने उसकी इस मांग को ठुकरा दिया था।

read more :  शिक्षक दिवस विशेष : पढे़गा इंडिया तभी तो बढे़गा इंडिया

ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं…

हनीप्रीत का असली नाम प्रियंका तनेजा है। हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत और विश्वास गुप्ता की शादी 14 फरवरी, 1999 को डेरा प्रमुख राम रहीम ने ही कराई थी, हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी। कुछ समय बाद हनीप्रीत ने राम रहीम से शिकायत की कि ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं।

read more : पड़ोसन को बोला था ‘छम्मक छल्लो’ कोर्ट ने दी ये सजा…

हनीप्रीत के बीच अवैध संबंध का भी आरोप लगाया था

राम रहीम ने 2009 में हनीप्रीत को गोद ले लिया था। राम रहीम की पहले से दो बेटियां और एक बेटा है। उनके नाम अमनप्रीत, चमनप्रीत और जसमीत हैं। उसने राम रहीम और हनीप्रीत के बीच अवैध संबंध का भी आरोप लगाया था। हनीप्रीत उन चंद डेरा समर्थकों में से एक है जिसकी गिनती राम रहीम के करीबियों में होती है। वह डेरा के महत्वपूर्ण फैसलों के साथ ही राम रहीम की फिल्मों को भी निर्देशित कर चुकी है। उसने  एमएसजी द वॉरियर लॉयन हार्ट’ का भी निर्देशन किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More