महाराष्ट्र और झारखण्ड चुनाव तारीखों का हुआ ऐलान, ये है पूरा शेड्यूल …

0

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा का चुनावी बिगुल बज चुका है. इस क्रम में आज चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर तारीखों का भी ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र की चुनाव तारीख का एलान कर दिया है. महाराष्ट्र में एक और झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे.

प्रेसवार्ता की मुख्य अंश…

राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में सबसे पहले हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जनता को बधाई दी. उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की जनता ने खूब बढ़ चढ़कर वोट किया.
महाराष्ट्र में इस बार 1 लाख 186 पोलिंग बूथ होंगे. वहीं कुल मतदाता 9 करोड़ 63 लाख हैं.
झारखंड में कुल वोटर्स की संख्या 2 करोड़ 60 लाख वोटर्स हैं जिसमें 1 करोड़ 29 लाख महिला वोटर्स हैं.
झारखंड में पुरुष वोटरों की संख्या 1 करोड़ 31 लाख है.
85 वर्ष की उम्र से ज्यादा के मतदाता घर से मतदान कर पाएंगे.

झारखण्ड में 81 सीटों पर चुनाव…

बता दें कि इस बार झारखण्ड में एक बार में 81 सीटों पर चुनाव होंगे. यहां पर JMM-CONG और आरजेडी की सरकार है. साल 2019 में JMM ने 30, कांग्रेस ने 16, RJD ने एक और बीजेपी ने 25 सीटें जीती थीं.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शेड्यूल…

नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख- 22 अक्टूबर 2024
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 29 अक्टूबर 2024
नॉमिनेशन के स्क्रूटनी की तारीख- 30 अक्टूबर 2024
उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख- 3 नवंबर 2024
महाराष्ट्र में वोटिंग की तारीख- 20 नवंबर 2024
महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजों की तारीख- 23 नवंबर 2024

ALSO READ : राहुल गांधी हुए अलर्ट ! पार्टी नेताओं को दी हरियाणा गलती न दोहराने की नसीहत…

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का पूरा शेड्यूल

नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख- 18 अक्टूबर 2024
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 25 अक्टूबर 2024
नॉमिनेशन के स्क्रूटनी की तारीख- 28 अक्टूबर 2024
उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख- 30 अक्टूबर 2024
झारखंड में वोटिंग की तारीख- 13 नवंबर 2024
झारखंड में चुनाव के नतीजों की तारीख- 23 नवंबर 2024

ALSO READ : शोध में खुलासा, भारतीय मर्दों को नहीं आती है डेटिंग ?

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख- 22 अक्टूबर 2024
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 29 अक्टूबर 2024
नॉमिनेशन के स्क्रूटनी की तारीख- 30 अक्टूबर 2024
उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख- 10 नवंबर 2024
झारखंड में वोटिंग की तारीख- 03 नवंबर 2024
झारखंड में चुनाव के नतीजों की तारीख- 23 नवंबर 2024

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More