अब अहिल्यानगर के नाम से जाना जाएगा महाराष्ट्र का अहमदनगर…

0

शहर के पुनःनामकरण की सूची में एक नाम और शरीक हो गया है, वो है महाराष्ट्र का अहमदनगर. जिसके नाम में बदलाव करते हुए अब इस शहर का नाम आहिल्यानगर कर दिया गया है. इसकी मंजूरी केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दी गयी है. इस साल मार्च महीने में राज्य मंत्रिमंडल ने अहमदनगर के नाम को बदलने का निर्णय कर इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार से पास मंजूरी के लिए भेजा था. इसको लेकर महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ने बताया है कि, ”18वीं सदी में इंदौर (मध्यप्रदेश) की शासक अहिल्याबाई होल्कर इसी जिले से थीं”.इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद के नाम में बदलाव करते हुए क्रमशः छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव कर दिया था.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले अब सूचना देने की कोशिश की जा रही है. चौंडी नगर जिले में पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर का जन्म हुआ था, इसलिए लगभग दो साल पहले जिले को उनके नाम पर नामकरण करने की मांग की गई थी.

अमित शाह ने पुनःनामकरण दी मंजूरी

नाम बदलने के प्रस्ताव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को तुरंत मंजूरी देने का अनुरोध किया गया था, हालांकि, इससे पहले रेल मंत्रालय ने राज्य और जिला प्रशासन से इसकी सहमति ली थी, उन्हें अहिल्यानगर नाम पर किसी प्रकार की आपत्ति तो नहीं है. वही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार ने अहिल्यानगर का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. इस पर राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने इस निर्णय पर खुशी व्यक्त की है. नाम बदलने में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने धन्यवाद दिया. उन्हें यह भी कहा कि, ”महायुति सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है.”

Also Read: रामनगर की रामलीला: बहू-बेटी पर कुदृष्टि रखने वाले को मार डालना पाप नहीं, श्रीराम ने किया बालि वध

पुनःनामकरण को लेकर लंबे समय से चल रही था मांग

पिछले कई वर्षों से जिले का नाम पुण्यश्लोक अहिल्या देवी पर रखे जाने की मांग की जा रही है. इसको लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चोंडी में अहिल्या देवी की जयंती समारोह में घोषणा की कि, अहमदनगर जिले का नाम अहिल्यादेवी पर रखा जाएगा. उसके बाद मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने राज्य और केंद्र सरकारों से इस विषय पर चर्चा की थी.

कैसे पड़ा था अहमदनगर नाम ?

बताते है कि, अहमदनगर शहर का पुराना नाम भिनार हुआ करता था, इसके बाद 15 वीं शताब्दी में निजामशाही राजवंश के राजा अहमद निजामशाह ने इस शहर की स्थापना की थी और इस शहर को अहमदनगर का नाम दिया था. यह शहर सीना नदी के किनारे बालाघाट रेंज में स्थित है और यह शहर मुंबई से करीब 210 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ है, यहां पर निज़ाम शाही काल की कई इमारतें और स्थल आज भी स्थित हैं.

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More