Horoscope 4 September 2024: वृषभ, सिंह और धनु राशि को मिलेगा बुधादित्य योग का लाभ

0

Horoscope 4 September 2024: 4 सितंबर, बुधवार को सूर्य की राशि सिंह में बुध का गोचर होगा। इसलिए आज सिंह राशि में बुध और सूर्य का योग बनेगा, जो बुधादित्य योग होगा। आज चंद्रमा और शुक्र भी कन्या राशि में मिलेंगे। ऐसे में आज का दिन वृषभ, सिंह और धनु राशि के लोगों के लिए फायदेमंद होगा। आइए देखें कि आज मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए क्या शुभ योग बनेगा। आप आज का राशिफल देख सकते हैं।

मेष राशि

आपका मन कुछ विचलित हो सकता है। सामाजिक रिश्तों को बेहतर बनाने का प्रयास करें। दस्त और उल्टी की समस्या हो तो सीधे अपने चिकित्सक से सम्पर्क करें। माँसपेशियों के खिंचाव की समस्या हो सकती है। घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।

वृषभ राशि

रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मित्रों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आज आप काफी रोमान्टिक मूड में रहेंगे। वैवाहिक जीवन बेहद सुखद रहेगा। अपनी प्रतिभा पर पूर्ण भरोसा रखें। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि

सभी कार्यों को तय समय में पूरा कर लेंगे। कुछ नया जानने व खोजने की इच्छा मन में रहेगी। राजनीति में आप काफी रुचि लेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े कारोबार में घाटा हो सकता है। आज कर्ज बिल्कुल न लें वरना आपको परेशानी हो सकती है। नजदीकी लोग आपसे नाराज रहेंगे।

कर्क राशि

सभी कार्यों को तय समय में पूरा कर लेंगे। कुछ नया जानने व खोजने की इच्छा मन में रहेगी। राजनीति में आप काफी रुचि लेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े कारोबार में घाटा हो सकता है। आज कर्ज बिल्कुल न लें वरना आपको परेशानी हो सकती है। नजदीकी लोग आपसे नाराज रहेंगे।

सिंह राशि

अपनी छवि को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे। धन की कमी के कारण आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। प्रेमी जन को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। अपना पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में अनुभवी न बुजुर्ग सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है।

कन्या राशि

आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। नये व्यापार में आ रही परेशानी दूर होगी। ऑनलाइन शॉपिंग से आपको काफी अच्छी छूट और ऑफर का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं। पुरानी चोट का दर्द उभर सकता है। शाम को माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है।

तुला राशि

आपकी योजना के अनुरूप कार्य नहीं होंगे। वाहन के मेंटीनेंस में धन खर्च हो सकता है। उच्चाधिकारी आपके प्रति अच्छा व्यवहार रखेंगे। परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर तनाव में हो सकते हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होगी। बौद्धिक चर्चाओं में आप सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय में बेहतरीन अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। इससे आपमें एक नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन काफी अच्छा है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

धनु राशि

कार्यक्षेत्र में आपको सहयोगियों से मदद लेनी चाहिये। दूसरों की भावनाओं को आप काफी महत्व देंगे, लेकिन लोग आपको उतना भाव नहीं देंगे, जिससे आपको अपमान महसूस हो सकता है। सुबह सिरदर्द की समस्या हो सकती है। आज लम्बी दूरी की यात्रा न करें।

मकर राशि

परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार में कुछ बड़ी डील हो सकती है। मित्रों से विचार-विमर्श करना हितकर होगा। महत्वपूर्ण वस्तुओं व सेवाओं की खरीदारी के समय मोलभाव अवश्य कर लें। शाम के समय आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कुंभ राशि

आज आप स्वस्थ और तरोताजा महसूस करेंगे। बुजुर्गों से आशीर्वाद अवश्य लें। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। ऑफिस का काम आपको घर पर भी करना पड़ सकता है। इसके अलावा दिन काफी अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

मीन राशि

बौद्धिक विषयों में रुचि लेंगे। अपने शौक के अनुसार करियर बनाने का विचार आ सकता है। फाइनेन्स से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें। दोपहर के बाद सभी काम बनते नजर आयेंगे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More