Horoscope 3 September 2024: नवरात्रि के पहले दिन जानें किस पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

0

Horoscope 3 September 2024: 3 सितंबर का राशिफल बताता है कि आज मेष, तुला और कुंभ राशि के लोगों को बहुत फायदा होगा। सूर्य और चंद्रमा की युति आज प्रभावी रहेगी क्योंकि आज चंद्रमा दिन और रात सिंह राशि में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा। गुरु और चंद्रमा एक दूसरे से केंद्र भाव में होंगे, जो गजकेसरी योग बनाएगा। यहाँ मेष से मीन तक सभी राशियों का मंगलवार का राशिफल देखें।

मेष राशि

विरोधियों के साथ समझौता हो सकता है। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की आज्ञा का पालन करना पड़ेगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। गूढ़ विषयों का अध्ययन करने में रुचि जागृत होगी। धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी।

वृषभ राशि

आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रसन्न होंगे। मित्रों से अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। सामाजिक कार्य में आपका मन लगेगा। अनावश्यक तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। विद्यार्थी आज नया सीखने का प्रयास करेंगे। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा।

मिथुन राशि

अपनी क्षमताओं को विकसित करने का प्रयास करेंगे। आज मित्र आपसे मिलने घर आ सकते हैं। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। शेयर मार्केट से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में नया प्रयोग कर सकते हैं। परोपकार में धन खर्च करेंगे।

कर्क राशि

सरकारी कार्यों में आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद सौंपा जा सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनन्द उठायेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। घर में कोई उत्सव हो सकता है।

सिंह राशि

अचल सम्पत्ति की ख़रीदारी कर सकते हैं। इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अति आत्मविश्वास के कारण नुकसान हो सकता है। परिजनों के साथ संवाद बनाकर रखें। मन का तनाव दूर होगा। जीवन में तरक्की के नये अवसर बनेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या राशि

आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। धर्म कार्यों में मन लगेगा। जॉब में उच्च पद प्राप्त होने की सम्भावना है। मनोनुकूल काम होने से आप प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि

निरर्थक कार्यों में समय बर्बाद होगा। आपकी सोच के अनुसार काम नहीं होंगे। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी महसूस होगी। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। क्रोध पर नियन्त्रण रखें।

वृश्चिक राशि

परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आयेगा। पुराने मित्रों के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। आपके ऊपर से काम का दबाव कम होगा। कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। आय की स्थिति मजबूत रहेगी।

धनु राशि

परिवार के लोगों को आप समय देंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। काम करने के तरीके में बदलाव ला सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर राशि

आज अपने प्रतिद्वन्दियों को हल्के में न लें। आपका मन उदास हो सकता है। व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण कुछ बदलाव को लेकर सोच सकते हैं। दोपहर के बाद कार्यों में कुछ प्रगति होगी। विवाहेतर सम्बन्धों से दूर रहें। परिवार व समाज में प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी।

कुंभ राशि

व्यापार में नये अनुबन्ध होने की सम्भावना बन रही है। धार्मिक कार्यों में आप भाग लेंगे। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। सभी तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में नयी ऊर्जा का सञ्चार होगा।

मीन राशि

राजनीतिक विषयों पर ज्यादा बहसबाजी न करें। विवादित मामले उभरने की आशंका है। उधार दिया हुआ धन फंस सकता है। उच्च शिक्षा के लिये विदेश यात्रा कर सकते हैं। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण काम पूर्ण हो सकता है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More