राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को किया संबोधित

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को किया संबोधित

0

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया. राष्ट्र के नाम संबोधन में उन्होंने शहीदों को नमन किया. उन्होंने कहा कि महात्मा गाँधी ने देश को एकजुट करने का काम किया. अपने संबोधन में उन्होंने भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और सुखदेव जैसे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदानों की चर्चा की.

राष्ट्रपति ने संबोधन में कहा कि भारत राष्ट्र सम्पूर्ण गौरव प्राप्त करेगा. उन्होंने कहा कि सभी देशवासी 78वें स्वतंत्र दिवस मनाने की तैयारी कर रहे हैं. यह देखकर बहुत ख़ुशी हो रही है.स्वाधीनता दिवस के अवसर पर लहराते हुए तिरंगे को देखना – चाहे वह लाल किले पर हो, राज्यों की राजधानियों में हो या हमारे आस-पास हो – हमारे हृदय को उत्साह से भर देता है.

देश आज विभाजन विभीषिका दिवस मना रहा है.

राष्ट्रपति ने कहा कि देश आज विभाजन विभीषिका दिवस मना रहा है. यह दिन विभाजन के भयावह को याद करने का है. जब हमारा देश विभाजित हुआ तब लाखों लोगों को पलायन करना पड़ा और लाखों लोगों की जान चली गई. आज हम उनको याद करते है जो विभाजन के समय बिखर गए थे.

ALSO READ: Independence Day कर्नल मनप्रीत सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र

ALSO READ : गौरी केदारेश्वर जलाभिषेक यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

भगवान बिरसा मुंडा का किया जिक्र…

बता दें कि राष्ट्र के नाम संबोधन में मुर्मू ने आदिवासियों के भगवान कहे जानें वाले भगवान बिरसा मुंडा को याद किया और कहा कि हम लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाना शुरू किया है. अगले वर्ष उनकी 150वीं जयंती का उत्सव राष्ट्रीय पुनर्जागरण में उनके योगदान को और अधिक गहराई से सम्मान देने का अवसर होगा.

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More