पति की पूर्व प्रेमिका के पति के साथ रोमांटिक सीन्स में झिझक रही थी आलिया भट्ट 

0

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणबीर सिंह की रोमांटिक कमेस्ट्री की खूब चर्चा हो रही है। इससे पहले भी फिल्म ‘गली ब्वॉय’ में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिली थी। लेकिन रणबीर कपूर के साथ शादी के बाद आलिया भट्ट ने पहली बार रणबीर सिंह के साथ रोमांटिक सीन्स दिया है। ऐसे में लोगों के मन में फिर से दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के रिश्ते का जिक्र हो आया।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani story leaked, read here

रणबीर सिंह से इश्क लड़ा रहीं आलिया भट्ट 

आलिया भट्ट ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अपनी वर्सटाइल एक्टिंग के चलते छाई हुई हैं। फिल्म ने पहले दिन 11.50 करोड़ रुपये का अच्छा कलेक्शन किया है। रणबीर कपूर से शादी के बाद आलिया भट्ट की पहली फिल्म है। फिल्म में आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ इश्क लड़ाती नजर आ रही हैं। फिल्म में दोनों की लव कमेस्ट्री की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म में दोनों ने एक दूसरे के साथ कई रोमांटिक सीन्स दिए हैं।

पति की प्रेमिका के पति हैं रणबी सिंह

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के बीच रिश्ते में खटास के बार में कौन नहीं जानता है। दोनों कभी एक दूसरे पर खुले आम प्यार लुटाते पाए जाते थे। लेकिन कटरीना कैफ के रणबीर कपूर की जिंदगी में आने के बाद दीपिका पादुकोण का रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद दीपिका की लाइफ में रणबीर सिंह ने एंट्री ली थी। इधर रणबीर कपूर की लाइफ में भी आलिया भट्ट ने पर्मानेंट जगह बना ली।

रणबीर सिंह के रोमांस करने में हुई थी झिझक

रणबीर सिंह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के पति हैं। जबकि दीपिका कभी आलिया भट्ट के पति यानी रणबीर कपूर की पूर्व प्रेमिका थी। इस एंगल पर आलिया भट्ट अक्सर ही भड़के अंदाज में देखी गई हैं। कई बार आलिया भट्ट की तुलना जब दीपिका पादुकोण से की गई तो आलिया भट्ट ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में आलिया भट्ट के लिए रणबीर सिंह के साथ ऑनस्क्रीन रोमांटिक सीन्स देने में काफी दिक्कते हुई। लेकिन फिल्म में दोनों की एक्टिंग की बात करें तो दोनों ने फिल्म की डोर को अपनी लव कमेस्ट्री से बांधे रखा है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी समीक्षा (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Review  in Hindi ) - Bollymoviereviewz

दोनों की सिजलिंग कमेस्ट्री ने खींचे दर्शक

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के रिव्यू और कलेक्शन के अलावा जिस बात ने लोगों का ध्यान खींचा है, वह है- आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की सिजलिंग केमिस्ट्री। ‘गली ब्वॉय’ में भी दोनों की जोड़ी खूब चमकी थी। हालांकि और भी एक्टर हैं, जिनके साथ आलिया भट्ट के ऑनस्क्रीन अफेयर ने फैंस का दिल जीता था। एक्ट्रेस ने रियल लाइफ में भी कुछ सेलेब्स को डेट किया था। रणबीर कपूर के प्यार में पड़ने से पहले, आलिया भट्ट का नाम 5 हैंडसम हंक के साथ जुड़ा था, जिनमें से एक मशहूर बिजनेसमैन हैं।

 

Also Read : ओपनिंग डे पर फीके पड़े रॉकी और रानी… करण को है रणबीर-आलिया पर भरोसा

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More