थोड़ी देर में जमींदोज हो जाएगा 63 सालों का इतिहास, नहीं बच पाया आश्रम

0

वाराणसी : जिले के राजघाट में स्थित 63 सालों का इतिहास आज कुछ ही देर में जमींदोज हो जाएगा। सालों पहले रेलवे से जमीन रजिस्टर करा कर सेवा संघ आश्रम का निर्माण हुआ था। आज शनिवार को इस सर्व सेवा संघ आश्रम की बिल्डिंग को ध्वस्त करने के लिए प्रशासन की टीम पहुँच चुकी है। बस कुछ ही देर में आश्रम को गिरा दिया जाएगा। सर्व सेवा संघ के पदाधिकारी राम धीरज सिंह समेत उनके समर्थकों की गिरफ्तारी हुईहै। रेलवे के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

63 साल का इतिहास आज होगा ध्वस्त

आचार्य विनोबा भावे ने सन 1960 में सर्व सेवा संघ की की थी स्थापना। स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास सजोए हुए है सर्व सेवा संघ की इमारत। पिछले 62 दिनों से गांधीवादी नेता शांतिपूर्वक तरीके से सर्व सेवा संघ को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे थे।

रेलवे से कराई थी जमीन की रजिस्ट्री

सर्व सेवा संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि रेलवे से जमीन रजिस्ट्री करा कर यहां पर सर्व सेवा संघ आश्रम का निर्माण हुआ। लेकिन वाराणसी जिला प्रशासन के द्वारा इस पूरी बिल्डिंग को अवैध घोषित कर दिया गया और नोटिस चस्पा किया गया कि सर्व सेवा संघ की इमारत को ध्वस्त किया जाएगा।

आश्रम के लिए खूब हुए आंदोलन

इसको लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया था। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के गवाह रहे गांधीवादी नेता भी पिछले 62 दिनों से शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन कर रहे थे।

स्वतंत्रता सेनानियों से खाली करा लिया कमरा

आज वाराणसी का जिला प्रशासन लाव लश्कर के साथ राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ आश्रम पहुंचा और आश्रम में रहने वाले स्वतंत्रता सेनानियों से कमरा खाली करवाते हुए जमींदोज करने की तैयारी में है। कभी भी सर्व सेवा संघ की बिल्डिंग पर बुलडोजर चल सकता है।

 

Also Read : मणिपुर की तरह बंगाल में भी महिला को निर्वस्त्र घुमाया, क्या महिला सुरक्षा पर है बड़ा खतरा ?

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More