RRP ने INDIA पर दर्ज करा दी FIR, दी एम्बलेम एंड नेम एक्ट 1950 के उलंघन दिया हवाला

0

लोकसभा चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के लिए विपक्षी दलों ने विपक्षियों के महागठबंधन को INDIA नाम दिया। अब विपक्षी गठबंधन के INDIA नाम पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। शुक्रवार को राष्‍ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया है कि विपक्षी गठबंधन का नाम दर्श के नाम पर रखा गया है।

INDIA पर RRP ने दर्ज कराई FIR

बता दें कि RRP की ओर से दर्ज तहरीर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि बेंगलरू में हुई 26 राजनीतिक दलों की मीटिंग के बाद गठबंधन के नाम पर देश के नाम का गलत इस्तेमाल किया है। देश के नाम पर पार्टी बनाना कानून आपराध है। गठबंधन के सभी दलों पर केस दर्ज किया जाना चाहिये।

26 दलों के खिलाफ दी तहरीर

राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज थाने पहुंचकर विपक्ष के गठबंधन में शामिल 26 दलों के नेताओं के खिलाफ तहरीर दी। पार्टी के पदाधिकारी प्रताप चंद्र ने बताया कि 20 जुलाई को हजरतगंज में एक समाचार पत्र और सोशल मीडिया से ज्ञात हुआ कि बेंगलुरु में 18 जुलाई को कई राजनीतिक दलों की बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रस्ताव कर नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, अरविन्द केजरीवाल, ममता बनर्जी,  उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव सहित 26 राजनीतिक दल के नेताओं ने अपने गठबंधन का नाम सर्वसम्मति से इंडिया पारित किया। जिसकी घोषणा प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने किया।

RRP ने इसे 1950 ka उलंघन बताया

RRP पार्टी का कहना है कि विपक्ष दलों द्वारा गठबंधन को INDIA नाम देना कानूनी अपराध है। यह दी एम्बलेम एंड नेम एक्ट 1950 का उलंघन है। साथ ही यह माननीय हाई कोर्ट के आदेश का भी उलंघन है। RRP ने मांग की है कि इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए।

INDIA का टैगलाइन- जीतेगा भारत

गौरतलब है कि विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम इंडिया है। जिसका अर्थ है कि इंडियन नेशनल डेवलेपमेंट इंक्लूसिव एलायंस है। जिसकी टैगलाइन जीतेगा भारत रखी गई है। इसका लक्ष्य 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराना है।

 

Also Read : मणिपुर की तरह बंगाल में भी महिला को निर्वस्त्र घुमाया, क्या महिला सुरक्षा पर है बड़ा खतरा ?

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More