ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, आबादी सुनकर दंग रह जाएंगे

0

अगर आपसे पूछा जाए कि दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश कौन सा है तो आप सबसे पहले चीन का नाम लेंगे, जो सही है। लेकिन अगर पूछा जाए कि सबसे कम आबादी वाला और देश कौन सा है तो आप एक सोच में जरूर पड़ जाएंगे। मालूम है ? दुनिया के सबसे छोटे देश की कुल आबादी कितनी है। चलिए हम आपको बता देते हैं, दुनिया के सबसे छोटे देश की आबादी है मात्र 27 है। चौंक गए न?

इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से करीबन 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस देश का नाम सीलैंड है, जो खंडहर हो चुके एक समुद्री किले पर स्थित है। इसे दुनिया का सबसे छोटा देश भी कहा जाता है।

ब्रिटेन ने बनाया था

दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन द्वारा बनाए गए इस देश पर कई लोगों ने अपना हक ज़ाहिर किया है। वहीं, साल 2012 में रॉय बेट्स नाम के एक शख्स ने खुद को इस देश का राजकुमार घोषित कर दिया। रॉय बेट्स की मृत्यु के पश्चात अब सीलैंड पर उनके बेटे माइकल का शासन है।

Also read : उपराष्ट्रपति के तौर पर नायडू की चुनौतियां भी कम नहीं

रफ फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है

250 मीटर के क्षेत्रफल में बसा दुनिया का सबसे छोटा देश सीलैंड के साथ-साथ रफ फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है।

आजीविका के लिए मूलभूत जरूरी साधन भी नहीं

इस देश में रहने वाले लोगों के पास आजीविका के लिए मूलभूत जरूरी साधन तक उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में जब सोशल मीडिया के जरिए इस देश के बारे लोगों को पता चला, तो उन्होंने दान देना शुरू किया, ताकि यहां बसे लोगों को आर्थिक सहायता मिल सके।

पर्यटकों कर रहा है आकर्षित

सीलैंड अब पर्यटन केंद्र के लिहाज से भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।बता दें कि इस देश को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली हुई है, जिस कारण यह माइक्रो नेशन की सूची में आता है। वैसे, मान्यता प्राप्त देशों की बात करें तो विश्व का सबसे छोटा देश 0.44 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल के साथ वेटिकन सिटी है, जहां की जनसंख्या 800 है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More