हरियाणा की लपट पहुंची काशी, महिला भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय पर किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

0

देश की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का तमाशा बदस्तूर जारी है। ऐसे में देश की दो बड़ी पार्टी यानी बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे को घेरने से कभी नही चूकती। ताज़ातरीन मामला हरियाणा से जुड़ा है जहां कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने विरोध के क्रम में महिला विधायकों से रस्सा लगाकर ट्रैक्टर जी खिंचवा दिया था।

बीजेपी की महिला कार्यकत्रियां हुई मुखर, कांग्रेस को घेरा

हरियाणा के पूर्व सीएम और वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ट्रैक्टर पर बैठाकर महिला विधायकों से रस्से से खींचने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा महिला मोर्चा महानगर इकाई की कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस पर लगाये महिलाओं के अपमान के संगीन आरोप

क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा काशी क्षेत्र सुनीता सिंह ने कहा कि जब देश महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान कर रहा था तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा महिलाओं का अपमान कर रहे थे। हम महिलाओं के सम्मान और समानता की बात करते है लेकिन जिस पार्टी की महासचिव ही महिला है उस पार्टी की ओर से अब तक इस घटना को लेकर कोई टिप्पणी नहीं आई, यह घटना अक्षम्य है हम नारियों के सम्मान में मैदान में है।

यह भी पढ़ें: बनासकांठा से बनारस तक, गवर्नर ने पशुपालकों को सौंपी गीर गाय

यह भी पढ़ें: वनस्पतियों और जीव जन्तुओं को बचाये और संरक्षण करे : हर्षवर्धन

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More