अक्षरा-निरहुआ की कॉमेडी देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ और अक्षरा सिंह का एक कॉमेडी वीडियो खूब वायरल हो रहा है
लॉकडाउन के दौरान लोग घरों में कैद हैं और सिनेमाघर भी बंद हैं। ऐसे में बोरियत से बचने के लिए लोग सोच रहे हैं कि क्या किया जाए, जिससे समय कट जाए और मनोरंजन भी अच्छा हो। ऐसे में भोजपुरी फिल्मों के कॉमेडी सीन आपका खूब मनोरंजन कर सकते हैं और आपको हंसा सकते हैं।
इन दिनों भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ और अक्षरा सिंह का एक कॉमेडी वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर यह वीडियो बार-बार देखा जा रहा है। वैसे भी स्क्रीन पर दोनों की जोड़ी काफी हिट है और लोगों को इनकी एक्टिंग भी खूब पसंद आती है।
यह भी पढ़ें: ‘मेरा मर्द मना किया है’ सॉन्ग पर कल्लू की टीकटॉक मस्ती, जरा देखिए तो…
अक्षरा ने 2013 में किया था डेब्यू-
बता दें कि अक्षरा की यह सफलता भाग्य से नहीं आईं और न ही किसी भरोसे उनके हिस्से आईं बल्कि इस सम्मान के पीछे अक्षरा की कड़ी मेहनत, लग्न और काम के प्रति समर्पण है।
अक्षरा सिंह ने 2013 में सुपरस्टार रवि किशन के साथ फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में एक अभिनेत्री के रूप में डेब्यू किया था। उन्होंने कई टीवी सीरियलों में भी काम किया है।
यह भी पढ़ें: देखें, निधी झा संग पवन सिंह का रोमांस
जुबली स्टार हैं निरहुआ-
भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ जुबली स्टार के नाम से भी खासे पॉपुलर हैं। साल 2012 में वह बिग बॉस 6 में भी दिखाई दिए थे।
2004 में दिनेश लाल का एक भोजपुरी एलबम ‘निरहुआ सटल रहे’ आया था। इस एलबम को इतनी जबरदस्त कामयाबी मिली कि उन्होंने अपने नाम के आगे निरहुआ जोड़ लिया।
2008 में ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से निरहुआ ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म की कामयाबी के बाद निरहुआ ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
भोजपुरी सिनेमा में उन्होंने ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’, ‘बम-बम बोल रहा है काशी का बॉर्डर’ और ‘निरहुआ चलल लंदन’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी है।
यह भी पढ़ें: देखें, निरहुआ और अंजना का ‘रोमांस इन लिफ्ट’
[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]