जानें, दुनिया की सबसे महंगी जींस कितने की है ?

0

सबसे कंफर्ट कपड़े की अगर आपसे बात की जाए तो आप सबसे पहले जींस का नाम लेंगे। जींस पैंट इतनी बेहतरीन होती है कि उसे आप पहनकर कीचड़ में खेल सकते हैं, गंदे हाथ पोंछ सकते हैं। आमतौर पर पार्टी में पहने जाने वाली जींस वर्तमान में पूर्ण विश्व में युवाओं बुजर्गों और बच्चों की पसंदीदा ड्रेस बन गयी है। आज हम आपको जींस के बारें कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

जींस के बारे में रोचक बातें

1-जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने व्हाइट हाउस में कदम रखते ही 6 दिन के लिए व्हाइट हाउस में जींस पर प्रतिबंध लगा दिया था। डेनिम ने क्लिंटन प्रशासन लोकप्रिय बना दिया था और यह उनकी लोकप्रियता के विरोध में था।

2-ब्लू जींस उत्तर कोरिया में बैन है, उत्तर कोरिया ब्लू डेनिम को अमेरिकी साम्राज्यवाद के प्रतीक के रूप में देखता है। जींस को किम जोंग इल के शासन से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

3-जींस लेवी 501S की जोड़ी तैयार करने में 37 अलग सिलाई संचालन की आवश्यकता पड़ती है।

4-जींस को असल में वेस्ट ओवेराल्ल्स अर्थात् कमर चौग़ा’ कहा जाता था।

5-इंडिगो रंग की जींस को शुरू में गंदगी और धूल में अच्छी तरह से छुपाने के लिए चुना गया था।

6-आप जापान में वेंडिंग मशीनों के माध्यम से जींस खरीद सकते है।

7-दुनिया भर में जींस के उत्पादन में एशिया मुख्य है. लगभग 50 %  से अधिक डेनिम जींस का उत्पादन चीन, भारत और बांग्लादेश में किया जाता है।

8-जब जींस को धोया जाता है तो उसका रंग एक अद्वितीय पैटर्न में फीका होता है।

9-एफबीआई संदिग्धों की पहचान करने और अभियुक्तों को दोषी बनाने के लिए इस पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है।

10- 50 के दशक में नीले रंग की जींस अमेरिका के स्कूलों और थिएटर में पहनना बैन था, क्योंकि इसको विद्रोह के रूप में देखा जाता था।

11-325 जोड़े कपास की एक गांठ से जींस को बनाया जाता है।

Also read : जेब खर्च के लिए शुरू किया था ये काम, आज उसी से कमा रहे हैं करोड़ो

12-एक समय में महिलाओं के जीन्स पर जिपर का प्रयोग सामने न होकर साइड में होता था।

13-दुनिया की सबसे महंगी जींस सीक्रेट सर्कस जींस है, आपको जानकर हैरानी होगी की सीक्रेट सर्कस जींस की एक जोड़ी की कीमत 1.3मिलियन डॉलर है।

14-अमेरिकी मोटर कंपनी ने लेवी के सहयोग से डेनिम थीम पर एक कार बनाई थी, इंडिगो ब्लू ग्रॅम्लिं में डेनिम सीटें थी।

15-डेनिम शब्द फ्रेंच सिटी डी नीम से प्रेरित है जिसका अर्थ निमेस है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More