कोरोना संकट के बीच बड़े पैमाने पर 74 IPS अफसरों का तबादला, आदेश जारी

IPS officers

राज्य में कोरोना संकट के बीच प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का दौर लगातार जारी है। इस कड़ी शासन की ओर से एक बार फिर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का तबादला किया गया है।

74 आईपीएस अधिकारियों के तबादला का आदेश जारी

कोरोना काल में प्रशासनिक दृष्टिकोण से 74 आईपीएस अधिकारियों के तबादला का आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से शनिवार देर रात 74 आईपीएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में 74 आईपीएस अफसरों का नाम शामिल है।

रुपानी सरकार ने किया बड़ा फेरबदल…

बता दें कि गुजरात की रुपानी सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 74 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है और अहमदाबाद, सूरत और वड़ोदरा में नए पुलिस प्रमुख नियुक्त किए हैं। इस बाबत आदेश शनिवार देर रात जारी किया गया। इससे एक दिन पहले अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त आशीष भाटिया को राज्य का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया था।

IPS

आदेश के मुताबिक, 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी एवं डीजीपी-सीआईडी (अपराध एवं रेलवे) संजय श्रीवास्तव को अहमदाबाद का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। अहमदाबाद में विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) अजय कुमार तोमर को सूरत का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वह आर.बी ब्रह्मभट्ट का स्थान लेंगे, जिन्हें वड़ोदरा का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

खुफिया

भाटी को अहमदाबाद रेंज का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त

वड़ोदरा के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत को राजधानी गांधीनगर में पुलिस महानिरीक्षक (खुफिया) बनाया गया है। वड़ोदरा के संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) के.जी. भाटी को अहमदाबाद रेंज का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। फेरबदल में अनेक जिलों के कई पुलिस उपायुक्तों तथा पुलिस अधीक्षकों का भी तबादला किया गया है।

IPS

यह भी पढ़ें: कोरोना संकट के बीच 19 IPS और 14 PPS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कप्तान

यह भी पढ़ें: पुलिस अधिकारी के क्वारंटाइन पर टीम कंगना की प्रतिक्रिया, ‘यह क्या है? गुंडाराज?’

यह भी पढ़ें: सुशांत केस की जांच के लिए मुंबई पहुंचे बिहार के IPS अफसर नियमों के तहत क्वारंटाइन: BMC

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)