यूपी में भीषण गर्मी और लू से 33 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत…

0

यूपी में गर्मी जमकर अपना कहर बरपा रही है, बीते शनिवार को यूपी का कानपुर जिला देश का सबसे गर्म रहा है. कानपुर में दिन का तापमान 46.3 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं रात का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्से लू और गर्मी का कहर झेल रहे हैं, इसकी वजह से प्रदेश के अलग – अलग हिस्सों में गर्मी की वजह से कुल 33 लोगों की मौत हुई है. लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने गर्मी से राहत न मिलने की जानकारी देते हुए बताया है कि, सोमवार को भी तक ऐसे ही हालात रहेंगे. रविवार को भी पारा पारा हाई रहा.

18 जून के बाद गर्मी से राहत के आसार

वही मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने गर्मी से राहत की जानकारी देते हुए बताया है कि, ’’18 जून की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. 17 जून के बाद पूर्वी तराई क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम पुरवा हवा के प्रभाव से बादल छाने के आसार हैं. साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है, ऐसे में मौसम में कुछ सुधार से लोगों को राहत मिल सकती है.’’

कहां कितने लोगों की हुई मौत

शनिवार को कानपुर और बुंदेलखंड में गर्मी के चलते 20 लोगों की मौत हो गई है. इनमें कानपुर में आठ, चित्रकूट में छह, महोबा में तीन और बांदा व हमीरपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. इसके साथ ही वाराणसी के आसपास गर्मी से 14 लोगों की मौत हुई है. इनमें वाराणसी में सात, बलिया में तीन, मिर्जापुर में दो और गाजीपुर और सोनभद्र में एक-एक व्यक्ति हैं.

इस दिन आ सकता है मानसून

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि, अगले चार से पांच दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मानसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है. इसके लिए हालात उपयुक्त हैं, बिहार की शुरुआत के बाद ही उत्तर प्रदेश में मानसून की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

Also Read: कुवैत अग्निकांड में मृत कामगारों के परिजनों को सीएम ने दिये पांच-पांच लाख रुपये

शहर अधिकतम तापमान

कानपुर                                  46.3
हमीरपुर                                 46.2
झांसी                                      46.1
वाराणसी                                 46.0
प्रयागराज                                46.0
आगरा                                     45.5
उरई                                        45.4
बाराबंकी                                  45.4

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More