मोदी भारत को ‘ईश्वर’ की देन: वेंकैया नायडू

0

नई दिल्ली। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने रविवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को ‘ईश्वर’ की देन हैं।

नायडू ने कहा कि आज हर कहीं भारत की पहचान और उसका सम्मान मोदी की वजह से है। मोदी भारत को ईश्वर की देन हैं। वह गरीबों के मसीहा हैं। उन्हें हर क्षेत्र में विरासत में चुनौतियां मिली थीं। वह इन सभी को हटा रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि मोदी को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता के रूप में देखा जा रहा है। मोदी की वजह से भारत को हर जगह पहचाना जा रहा है और सम्मान दिया जा रहा है।

राजनाथ का इनकार
नायडू के बयान के बारे में प्रतिक्रिया मांगने पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि मैंने वेंकैयाजी को ऐसा कहते नहीं सुना। उन्होंने इस पर भी कुछ कहने से इनकार कर दिया कि क्या वह खुद और उनकी पार्टी का यह मानना है कि मोदी देश को ईश्वर की देन हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More