त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजा करने पर हिरासत में ली गईं तृप्ति देसाई

0

त्रयंबकेश्वर। भूमाता रणरागिनी ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई को शुक्रवार को पुलिस ने एक बार फिर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तृप्ति को नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में प्रवेश करने के बाद हिरासत में लिया।

तृप्ति देसाई त्र्यंबकेश्वर मंदिर में प्रवेश करने के बाद पूजा कर रही थीं। वो लगातार त्र्यंबकेश्वर मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं के प्रवेश के अधिकार की मांग पर अड़ी हैं। उन्होंने सात मार्च को भी त्र्यंबकेश्वर मंदिर में प्रवेश करने की कोशि‍श से पहले एहतियातन हिरासत में ले लिया गया था।

तृप्ति देसाई के मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं नारेबाजी भी कर रही थीं। प्रतिबंध के मुद्दे पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कैलास घुले का कहना है कि यह एक पुरानी परंपरा है। ऐसा नहीं है कि हाल के दिनों में कोई रोक लगाई गई हो।

हालांकि, महिलाओं को कुछ दूर से दर्शन की इजाजत है। संजय शिखरे का परिवार लंबे समय से त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पूजा-पाठ और अन्य कर्मकांडों को निभाता आ रहा है। उनका कहना है कि गर्भगृह में महिलाओं द्वारा पूजा-पाठ पर प्रतिबंध पेशवाओं के समय में लगाया गया था। हालांकि, कुंभ के समय में साध्वियों को गर्भगृह से बाहर रहकर पूजा करने की इजाजत दे दी जाती है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More