ट्विटर पर फॉलो करने के लिए केजरीवाल ने मोदी को कहा शुक्रिया

0

नई दिल्ली। भारत में कहा जाता है होली के दिन दुश्मन भी गले मिल जाते हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपने विरोधियों को फॉलो करके इसे साकार किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। इसके लिए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद भी कहा।

केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘सर, मुझे फॉलो करने के लिए शुक्रिया। हैप्पी होली’। आज गिले शिकवे भूलने का दिन है। भविष्य में केंद्र-दिल्ली में बेहतर सहयोग की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल @narendramodi से करीब 150 लोगों को फॉलो किया, जिनमें उनके धुर राजनीतिक विरोधी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने होली के अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, बिहार के उपमुख्यमंत्री व लालू के बेटे तेजस्वी यादव तथा भाजपा में विरोधी खेमे के माने जाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा को भी फॉलो किया है।

होली के अवसर पर गुरुवार को केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री ने ट्विटर के माध्यम से प्रधानमंत्री को होली की शुभकामनाएं दी थीं जिसके बाद मोदी ने केजरीवाल को फॉलो करना शुरू कर दिया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More