क्यों खास है ‘गतिमान एक्सप्रेस’

0

नई दिल्ली। दिल्ली से आगरा के बीच का सफर अब और आसान हो गया है। भारतीय रेल और देश ने गति की दिशा में तेज कदम बढ़ाया है। देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन “गतिमान एक्सप्रेस” मंगलवार को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से रवाना होकर ठीक 100 मिनट में आगरा पहुंच गई।

सेमी-हाई स्पीड गतिमान एक्सप्रेस की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से आगरा कैंट तक चलेगी।

प्रभु ने दिखाई हरी झंडी

New Delhi: Union Minister for Railways Suresh Prabhakar Prabhu flagging off the India`s first semi-high speed train christened as ‘Gatimaan Express’, between H. Nizammuddin station and Agra Cantt. Station, at a function, at H. Nizammuddin station, in New Delhi on April 5, 2016. The Chairman, Railway Board, A.K. Mital and other dignitaries are also seen. (Photo: IANS/PIB)

केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने यहां मंगलवार को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन ‘गतिमान एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ट्रेन के शुभारंभ के अवसर पर सुरेश प्रभु ने कहा कि “गतिमान एक्सप्रेस को चालू करना रेलवे का महत्वपूर्ण कदम है। नई ऊंचाइयां छूने का हमारा अभियान निरंतर जारी है।”

प्रभु ने दिल्ली में मौजूद रहकर रिमोट के जरिए आगरा कैंट स्टेशन पर स्थित एक एग्जीक्यूटिव लाउंज का भी उद्घाटन किया।

गतिमान एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसमें एग्जीक्यूटिव ए.सी. चेयर कार की दो बोगियां और ए.सी. चेयर कार की आठ बोगियां लगी हुई हैं।

ए.सी. चेयर कार में एक सीट का किराया 750 रुपये होगा, जबकि एग्जीक्यूटिव ए.सी. चेयर कार का किराया 1500 रुपये होगा।

सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन

गतिमान एक्सप्रेस देश की सबस तेज रफ्तार वाली ट्रेन है। इसकी रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे है। दिल्ली से आगरा का सफर महज 100 मिनट में तय करेगी। शुक्रवार को छोड़कर हफ्ते के बाकी दिन यात्री इससे सफर कर सकते हैं।  शुक्रवार को नहीं चलेगी क्योंकि ताजमहल इस दिन बंद रहता है।

कैसे हैं ट्रेन के कोच

इसके लिए विशेष कोच तैयार किए गए हैं जिसमें यात्रियों के आरामदायक सफर का ख्याल रखा गया है। ट्रेन में दो एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार और आठ एसी चेयर कार हैं। 12 कोच वाली इस ट्रेन में कम झटके महसूस होंगे तथा वाई-फाई भी उपलब्ध होगी। कोच को सुगंधित रखने की व्यवस्था है तथा इसका फर्श इस तरह से बनाया गया है कि इससे कोई यात्री फिसलकर गिरे नहीं। ट्रेन में जैविक शौचालय होगा।

खाने में जो चाहिए वो मिलेगा

गतिमान एक्सप्रेस अपनी स्पीड और ट्रेन होस्टेज के साथ खानपान को लेकर भी खास है। इसमें सफर के दौरान आप साउथ इन्डियन, नार्थ इंडियन, कॉन्टिनेंटल, हेल्थ फ़ूड, जूस, आलू पराठा, स्विस रोल, वेज कबाब समेत एक दर्जन से अधिक आइटम उपलब्ध हैं।

स्वागत करेंगी होस्टेस

गतिमान एक्सप्रेस में आपको हवाई सफर का एहसास होगा। ट्रेन होस्टेस गतिमान एक्सप्रेस के यात्र‍ियों का गुलाब का फूल देकर स्वागत करेंगी और प्लेन की तरह यात्र‍ियों को सीट पर सर्विस दी जाएगी।

यात्रियों को वाई-फाई की सुविधा

गतिमान एक्सप्रेस के डिब्बों में हॉटस्पॉट उपकरण लगाए गए हैं। जिसमें आप स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप चला सकते हैं। यात्री अपने स्मार्ट मोबाइल पर गाने भी डाउनलोड कर सकेंगे। यात्रियों को मल्टीमीडिया मनोरंजन की सुविधा मुफ्त मिलेगी।

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More