कश्मीर हिमस्खलन: लापता जवान का शव बरामद

0

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कारगिल इलाके में हिमस्खलन के बाद लापता जवान का शव सेना के बचाव दल ने रविवार को बरामद कर लिया। सेना के बचाव दल ने अपने व्यापक तलाशी अभियान के तीसरे दिन रविवार को जवान विजय कुमार का शव बर्फ में 12 फुट नीचे से बरामद किया।

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद तलाशी अभियान पिछले तीन दिन से जारी रहा। हिमस्खलन वाले इलाके में 15 फुट तक बर्फ जम गयी है। प्रवक्ता ने बताया कि बचाव दल ने गहराई तक की चीजों की जांच करने वाली रेडार, धातु डिटेक्टर समेत खोजी कुत्तों की भी मदद ली।

सात मार्च को आए इस हिमस्खलन में आर्मी का एक पोस्ट तबाह हो गया और दो जवान लापता हो गए थे। इनमें से एक को बचा लिया गया। दूसरे जवान के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था। लापता हुए जवान सर्विलांस ड्यूटी पर थे।

हिमस्खलन में मारे गए वि्जय कुमार तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के गांव बलरामपुरम के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनके माता-पिता के अलावा दो छोटी बहनें हैं। उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुड्डा ने विजय कुमार की मृत्यु पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More