उत्तराखंड राजनीतिक संकट: नीतीश ने भाजपा पर साधा निशाना

0

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उतराखण्ड राजनीतिक संकट को लेकर भाजपा पर लोकतंत्र और संविधान का मजाक उडाने का आरोप लगाया है। नीतीश ने कहा कि अगर भाजपा को यही करना है तो भारतीय संविधान से 10वीं अनुसूची दल-बदल कानून को हटा देना चाहिये।

नीतीश ने कहा कि भाजपा संविधान में दल-बदल विरोधी कानून को ही देश से खत्म कर दे। इससे बड़ा मजाक नहीं हो सकता है कि भाजपा के लोग उत्तराखंड में विधायकों को तोड़ने का काम कर रहे हैं। यह संविधान का मजाक है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर से इसे जायज नहीं ठहराया जा सकता।

चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज द्वारा रविवार को पटना में आयोजित होली मिलन समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीतीश ने यह भी कहा कि भाजपा तरह दल-बदल को प्रोत्साहित कर रही है। विदित हो कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार है और वहां उसके कुछ विधायक बागी तेवर अपनाए हुए हैं।

इस होली मिलन समारोह में राज्यपाल रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बिहार चैम्बर आफ कामर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के सदस्य शामिल हुए।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More