आज से महंगा हो जाएगा ताज का दीदार

0

आगरा। आज से ताजमहल का दीदार करना महंगा हो जाएगा। वर्तमान में देशी पर्यटकों के लिए ताज का टिकट 20 रुपए है, जो बढ़कर 40 रुपए हो जाएगा। वहीं विदेशी पर्यटकों का टिकट वर्तमान में 750 रुपए है, जो बढ़कर 1250 रुपए कर दिया जाएगा।
सन 1966 में ताजमहल के दीदार के लिए पहली बार 20 पैसे का टिकट लगाया गया था तब से इसके बढ़ने का दौर जारी है। ताज का टिकट तो जरूर बढ़ता जा रहा, लेकिन उसके संरक्षण में लापरवाही बरती जा रही है जिसकी वजह से सोमवार को भी एक हादसा हुआ था।

आगरा में ताजमहल से लेकर एएसआई के सारे स्मारक का टिकट एक अप्रैल से महंगे हो गए हैं। यह प्रस्तावित वृद्धि के चलते अब भारतीय पर्यटकों को 20 की जगह 40 रुपए और विदेशियों को 750 की जगह1250 रुपए खर्च करने होंगे। ताजमहल का पचास साल पहले टिकट 20पैसे था जो बाद में टिकट 1969 में 50 पैसे कर दी गई।
step0001 (4)

इसके बाद 1976 में एडीए ने ताज को सोने का अंडा देने वाली मुर्गी मानते हुए 1.50 रुपए का पथकर लगा दिया। तब ताज का टिकट दो रुपए हो गया। 1993 में एडीए ने नया प्रयोग किया और सुबह 6 से 8 तथा शाम को 5 से 7 बजे के बीच 100 रुपए का टिकट लगाया गया।

बता दें कि ताजमहल देश में टूरिस्ट कमाई के मामले में बहुत आगे है। जिसके चलते आज ताज को सोने की मुर्गी देने वाला अंडा मन लिया गया है। इसी वजह से इस बार टिकट दरों में दो सौ प्रतिशत के करीब बढ़ोतरी की गई है। इस वृद्धि से ताज पर पर्यटकों की कमी का भी अंदाजा लगाया जा रहा है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More