Zee Cine Awards 2020 : बिना दर्शकों के बंटे अवार्ड्स, बेस्ट एक्टर बने तापसी और रणवीर
गली बॉय के लिए रणवीर सिंह ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता
कोरोनोवायरस के डर की वजह से जी सिने अवार्ड्स 2020 बिना दर्शकों के मुंबई में हुआ। रितिक रोशन, रणवीर सिंह, सारा अली खान, तापसी पन्नू, राजकुमारी राव, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन, अपारशक्ति खुराना और गोविंदा सहित अन्य बॉलीवुड स्टार्स ने अवॉर्ड शो में भाग लिया।
इसे केवल टेलीविजन शो के रूप में ही शूट किया गया। गली बॉय के लिए रणवीर सिंह ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। इसके अलावा रणवीर ने आलिया भट्ट के साथ बेस्ट ऑन-स्क्रीन पेयर का भी अवॉर्ड जीता।
तापसी पन्नू ने अपनी फिल्म बदला के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) का पुरस्कार जीता। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी ट्रॉफी की फोटो भी पोस्ट की और इसे कैप्शन दिया, ‘पहली बार ‘नैना सेठी’ के लिए’।
Zee Cine Awards 2020 में डांस परफॉरमेंस में जीता दिल-
पुरस्कार समारोह के कई वीडियो बॉलीवुड सितारों के फैन पेजों पर शेयर किए गए है। ऋतिक रोशन ने अपनी 2019 की फिल्म वॉर के गीत ‘घुंघरू’ पर डांस परफॉरमेंस किया।
सारा अली खान को गोविंदा के साथ उनके हिट गीत ‘मैं तोह रास्ते से जा रहा था’ पर डांस किया। राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना और कार्तिक आर्यन ने पुरस्कार समारोह की मेजबानी की। रणवीर सिंह ने भी अपने फैंस के लिए एक एनर्जेटिक परफॉरमेंस दिया।
https://twitter.com/RanveerSinghtbt/status/1238697460157100032?s=20
Zee Cine Awards 2020 28 मार्च को ZEE TV और ZEE सिनेमा पर शाम 7.30 बजे प्रसारित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: सिंगापुर IBFA में पहुंचे भोजपुरी के टॉप स्टार्स, देखें Photos
यह भी पढ़ें: रियलिटी शो में नजर आयेगी हॉलीवुड की यह दिग्गज अभिनेत्री