युवराज सिंह ने दिलचस्प अंदाज में सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, देखें मजेदार वीडियो

युवराज सिंह

नए साल 2022 के मौके पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है। न्यू ईयर के मौके पर पूरा विश्व जश्न मना रहा है तो वहीं युवी ने भी इस मौके को सेलिब्रेट किया। युवराज ने बेहद अलग अंदाज में इस मौके को सेलिब्रेट किया है। वही जो वीडियो युवराज ने शेयर किया है वह सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल भी हो रहा है।

युवराज ने ट्वीटर पर शेयर किया वीडियो:

भारत के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने ट्वीटर पर जो वीडियो शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में युवराज वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे है। इसके अलावा वह कार चलाते हुए भी दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर युवी के वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है औए वहीं उनके फैंस ने मजेदार कमेंट भी किया है।

ऐसा रहा है युवराज का क्रिकेट करियर:

भारतीय टीम युवराज सिंह ने 304 वनडे मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने कुल 8701 रन बनाए।  उन्होंने 40 टेस्ट मुकाबलों में कुल 1900 रन बनाए और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलते हुए कुल 1177 रन बनाए। कुल मिलाकर युवराज ने अपने करियर में 11,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने साल 2012 में आखिरी इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेला था। वहीं आखिरी वनडे मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2017 में खेला था।

 

 

यह भी पढ़ें: ओमिक्रोन के मामलें 800 के पार, दिल्ली की स्थिति सबसे खराब, जाने अन्य राज्यों की स्थिति..

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)