1 साल में 23 बच्चों का ‘बाप’ बना ये युवक, महिलाओं की है पहली पसंद !

0

एक युवक सालभर में 23 बच्चों का पिता बन गया। सुनने में नामुमकिन लगने वाली ये बात सच है। मामला ऑस्ट्रेलिया का है।

यहां एक शख्स शुरू-शुरू में शौकिया स्पर्म डोनेट करते करते 23 बच्चों का जैविक पिता बन गया। बाद में उस शख्स ने इसे फुल टाइम जॉब ही बना लिया।

अब युवक की इस हरकत की जांच शुरू हो गई है। इस शख्स का नाम एलन फान है। यह स्पर्म डोनेट करने के लिए काफी पॉपुलर हो गया है।

एलन फान के मुताबिक महिलाएं उसकी नस्ल और स्पर्म के हेल्दी होने की वजह से उसे पसंद करती हैं। एलन की उम्र 40 है।

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में रहने वाले एलन की अब जांच की जा रही है। कुछ फर्टिलिटी क्लिनिक ने ही एलन के बारे में शिकायत की थी।

Alan Phan

एलन पर आरोप है कि उसने वैध क्लिनिक से इतर स्पर्म डोनेट किए और तय सीमा से अधिक बच्चे पैदा किए।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलन खुद दो बच्चों का पिता है लेकिन उसने प्राइवेट तौर से स्पर्म डोनेट करके करीब 23 बच्चे पैदा किए हैं।

वह रजिस्टर्ड फर्टिलिटी सेंटर में भी स्पर्म डोनेट करता है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के कानून के तहत एक पुरुष सिर्फ 10 ‘फैमिली’ क्रिएट कर सकता है।

वहीं, एलन का कहना है कि उसके लिए महिलाओं को मना करना काफी मुश्किल भरा काम है। इस कारण उसने एक दिन में तीन महिलाओं को स्पर्म डोनेट किया।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस स्कूल ने दिखाई दरियादिली, डेढ़ हजार बच्चों को फ्री में दिया एडमिशन

यह भी पढ़ें: Shocking : स्पर्म से भी फैल सकता है कोरोना!

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More