न शादी न बच्चे, ताउम्र अकेले रहना चाहता है आज का युवा, ये है खास वजह…

0

शादी एक सामाजिक बंधन और सार्वभौमिक सच्चाई है जिसकी प्रथा मनुष्य की उत्पत्ति के साथ से ही चली आ रही है। लोग शादी करके अपने जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत करते हैं और अपना परिवार आगे बढ़ाते हैं।

लेकिन आजकल लोगों का शादी से के प्रति लोगों का मोह भंग हो रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं। एक स्टडी में यह बात सामने आई है।

भारत में हर घंटे 27 हजार विवाह होते हैं, हर महीने 8 लाख से ज्यादा लोग शादी के बंधन में बंधते हैं और हर साल एक करोड़ लोग नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत करते हैं।

भारत में युवा नहीं करना चाहते शादी !

shaadi

साल 2020 में भारत में एक सर्वे हुआ था, जिसके मुताबिक 26 से 40 वर्ष की उम्र के 42 प्रतिशत युवाओं ने कहा था कि वो ना तो शादी करना चाहते हैं और ना ही बच्चे चाहते हैं।

भारत में ऐसा सोचने वाले पुरुषों और महिलाओं की संख्या लगभग बराबर है। इसके पीछे आर्थिक हालात जिम्मेदार है।

भारत में हर महीने 10 हजार रुपये या उससे कम कमाने वाले 39 प्रतिशत युवा शादी करने के इच्छुक नहीं है, जबकि जिनकी आमदनी 60 हजार रुपये या उससे अधिक हैं।

उनमें से सिर्फ 21 प्रतिशत युवा ऐसे हैं, जो शादी नहीं करना चाहते। भारत में कम आमदनी की वजह से विवाह ना करने वाले पुरुषों की संख्या महिलाओं के मुकाबले ज्यादा है।

शादी की डगर पर जाना नहीं चाहते युवा !

shadi

वैसे तो भारत में हर साल करोड़ों लोग शादियां करते हों, लेकिन धीरे-धीरे बहुत सारे लोग शादी की डगर पर या तो जाना ही नहीं चाहते या हर कदम फूंक-फूंक कर रखना चाहते हैं।

इसका दूसरा कारण यह भी है कि अब महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही है। अब महिलाए शिक्षित होने के साथ साथ आर्थिक रूप से भी मजबूत बन रही हैं।

ऐसे में पढ़ी-लिखी और पुरुषों के बराबर पैसा कमाने वाली महिलाएं अब ऐसा जीवन साथी चाहती हैं जो आर्थिक रूप से सशक्त हो, लेकिन बहुत सारे पुरुष इस रेस में पीछे छूट जाते हैं।

हालांकि ये लड़ाई महिलाओं और पुरुषों की नहीं है। बल्कि जीवन को अपने ढंग से जीने की है।

परंपरा बन रही पिंजड़ा !

shadi

वैसे तो शादी के सात फेरे और सात जन्मों का साथ अब भी परंपरा का हिस्सा तो हैं, लेकिन बहुत सारे युवा इस परंपरा को पिंजड़ा भी मानने लगे हैं।

एक ऐसा पिंजड़ा, जिसमें वो अपने सपनों के पंख फैला नहीं पाते।

यह भी पढ़ें: डॉक्टर ने महिला सिपाही को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, आदर्श कारागार में थे तैनात

यह भी पढ़ें: हेडमास्टर ने 12 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, भीड़ ने जमकर पीटा

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More