गूगल सर्च में टॉप पर सीएम योगी, पीछे छूटे बाकी नेता

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कितना दबदबा है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गूगल सर्च में उन्हें सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इस मामले में उन्होंने कई बड़े दिग्गजों को पछाड़ दिया है।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ गूगल सर्च में सबसे आगे रहे हैं। देश विदेश में 21 जून से 18 जुलाई के बीच करोड़ों की संख्या में लोगों ने गूगल पर योगी से जुड़ी जानकारियों को सर्च किया है।

मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ प्रमुख हस्तियों के गूगल सर्च ट्रेंड में सीएम योगी सबसे आगे रहे। सीएम योगी ने पॉप्युलैरिटी के मामले में पूर्व मुख्यमंत्रियों अखिलेश यादव और मायावती को भी पीछे छोड़ दिया है।

गूगल सर्च में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव दूसरे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती तीसरे स्थान पर रहीं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मायावती के बीच तीसरे स्थान के लिए दौड़ चलती रही लेकिन आखिरकार ममता बनर्जी को चौथा स्थान मिला।

इस लिस्ट में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पांचवें स्थान पर रहीं।

यह भी पढ़ें: सोनभद्र हत्याकांड के लिये कांग्रेस-सपा नेता जिम्मेदार : योगी

यह भी पढ़ें: तमंचा लेकर डिस्को करने वाले चैंपियन BJP ने 6 साल के लिए निकाला

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More