26 की उम्र में सांसद, 44 में सीएम, ऐसा है योगी आदित्यनाथ का सियासी सफर

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। हालांकि सीएम योगी अपना जन्मदिन नहीं मनाते। लेकिन बड़ी संख्या में लोग उन्हें शुभकामनाएं देते हैं तो वह उन्‍हें स्वीकार कर लेते हैं।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में पांच जून 1972 जन्मे अजय सिंह बिष्ट गोरखपुर पहुंचकर योगी आदित्यनाथ बन गए। कैसा था उनका सन्यासी से सीएम बनने का सफर।

योगी आदित्‍यनाथ (तब अजय सिंह बिष्ट के नाम से जाने जाते थे) बचपन से ही बहुत कुशाग्र और कर्मठ स्‍वभाव के थे। बचपन में ही उनका मन अध्‍यात्‍म की ओर भी झुकने लगा था।

जब अजय पहुंचे गोरखपुर-

अजय सिंह बिष्ट ने गढ़वाल विश्विद्यालय से गणित में बीएससी किया है। 1993 में गणित में एमएससी की पढ़ाई के दौरान गुरु गोरखनाथ पर शोध करने के लिए गोरखपुर आए और तत्‍कालीन गोरक्षपीठाधीश्‍वर महंत अवेद्यनाथ के संपर्क में आए।

साल 1994 में अजय सिंह बिष्‍ट गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी बनाए गए थे। गोरक्षपीठाधीश्‍वर महंत अवेद्यनाथ ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। उत्तराधिकारी बनने के बाद उन्होंने अपना नाम बदला। वह योगी आदित्यनाथ बन गए।

1998 में वह पहली बार सांसद चुने गए। योगी आदित्यनाथ जब 12वीं लोकसभा में सांसद बनकर पहुंचे तब उनकी उम्र मात्र 26 साल थी। इसके बाद आदित्यनाथ 1999, 2004, 2009 और 2014 में भी लगातार सांसद चुने जाते रहे।

19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के यूपी के 21वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तभी से मजबूत इरादों के साथ वो प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़ें: UP सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी, FIR दर्ज

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More