Diwali: दीपावली पर मां लक्ष्मी की ऐसे करें पूजा, जानिए विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में दीपावली का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण होता है।

0

हिंदू धर्म में दीपावली का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण होता है। दीपावली का त्योहार हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश के विजय का प्रतीक माना जाता है। दीपावली पांच दिनों का त्योहार होता है, क्योंकि धनतेरस से लेकर भाई दूज तक इस त्योहार को मनाया जाता है। आपको बता दें दीपावली की शाम विशेष रूप से लक्ष्मी-गणेश, भगवान कुबेर और माता सरस्वती की पूजा-आराधना की जाती है। इस साल दीपावली 04 नवंबर 2021, गुरुवार को मनाई जा रही है। तो आइए आपको बताते है दीपावली के दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन विधि और शुभ मुहूर्त..

दीपावली पूजन का तिथि और शुभ मुहूर्त:

दीपावली पूजन 04 नवंबर 2021, दिन गुरुवार को लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6:10 मिनट से लेकर 8:6 मिनट तक रहेगा।
लक्ष्मी पूजन की अवधि– 1 घंटा 55 मिनट
प्रदोष काल – शाम 5:34 मिनट से रात 8:10 मिनट तक रहेगा।
वृषभ काल – शाम 6:10 मिनट से रात 8:06 मिनट तक रहेगा

महत्व:

दीपावली के त्योहार पर दीप जलाने और लक्ष्मी-गणेश के पूजन का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में शास्त्रों के अनुसार प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन किया जाना सबसे शुभ माना जाता है। वहीं प्रदोष काल के समय स्थिर लग्न में लक्ष्मी का पूजन करना सर्वोत्तम माना गया है। दरअसल प्रदोष काल का मतलब सूर्यास्त के बाद का समय होता है।

लक्ष्मी पूजन विधि:

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन से पहले पूरे घर की साफ-सफाई करके फिर गंगाजल का छिड़काव कर लें। उसके बाद पूजा स्थल पर एक चौकी रखें और लाल कपड़ा बिछाकर उसके ऊपर देवी लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा स्थापित कर दें। चौकी के पास जल से भरा कलश रख दें फिर माता लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा पर तिलक लगाएं इसके बाद दीपक जलाकर उन्हें जल, मौली,गुड़, हल्दी, चावल, फल, अबीर-गुलाल आदि अर्पित करें। इसके बाद देवी सरस्वती, मां काली, श्री हरि और कुबेर देव की विधि-विधान से पूजा आराधना करें। तिजोरी, बहीखाते और व्यापारिक उपकरणों की भी पूजा करें।

लक्ष्मी पूजन मंत्र:

ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥
सौभाग्य प्राप्ति मंत्र- ऊं श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

 

यह भी पढ़ें: Mahadewa Assembly: यहां जिस पार्टी ने हासिल की जीत, सूबे में उसी की बनी सरकार

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More