महिला हॉकी टीम पर इनामों की बारिश, खिलाड़ियों को मिलेंगे इतने रुपये

0

हरियाणा सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल प्रदेश की 9 खिलाड़ियों को बड़ा ईनाम देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश की 9 खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

खट्टर ने किया बड़ा एलान-

मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा,‘ हरियाणा सरकार ओलंपिक महिला हॉकी टीम में शामिल प्रदेश की 9 खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये नकद पुरस्कार देगी।’ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी।

हार कर भी जीता दिल-

indian womens hockey team

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का पदक जीतने का सपना टूट गया। कांस्य पदक मुकाबले में भारत को ब्रिटेन के हाथों 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। टोक्‍यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम चौथे स्‍थान पर रही। हालांकि हर खिलाड़ी के प्रदर्शन की सराहना की जा रही है। महिला टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची थी।

यह भी पढ़ें: ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की हार के बाद शाहरुख खान ने कहा- ‘दिल टूटा है लेकिन…’

यह भी पढ़ें: Tokyo Olympics: भारतीय महिला हॉकी टीम की गोल्ड की उम्मीद टूटी, अब ब्रॉन्ज जीतने की होगी कोशिश

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More