तो क्या भाजपा के साथ नई पारी की शुरुआत करेंगे महेंद्र सिंह धोनी?

0

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की खबरों के बीच अब तक नई अफवाहें शुरू हो गयी हैं। दरअसल कहा जा रहा है कि क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद धोनी राजनीति में आयेंगे और वो भी भाजपा के साथ…

भाजपा नेता ने किया धोनी के पार्टी ज्वाइन करने का दावा:

बता दें कि इन अफवाहों की हवा भी खुद भाजपा से उड़ी है। बिहार बीजेपी के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने यह दावा किया है कि महेन्द्र सिंह धोनी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बिहार विधानपरिषद के सदस्य संजय पासवान का कहना है कि धोनी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करें, इसके लिए कई बार उनसे बात की गई है।

ये भी पढ़ें:  वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद अब होगी टीम इंडिया से दो लोगों की छुट्टी

भाजपा के दिग्गजों से कर चुके हैं धोनी मुलाक़ात:

गौरतलब है कि बीजेपी के ‘जनसंपर्क अभियान’ के दौरान पार्टी के बड़े नेता पहले ही धोनी से मुलाकात कर चुके हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के ‘संपर्क से समर्थन’ कार्यक्रम के तहत भी नेताओं ने उनसे मिल कर उन्हें भाजपा के कार्य के बारे में जानकारी दी थी। वहीं अमित शाह ने भी धोनी से मुलाक़ात की थी।

हालाँकि इस खबर की अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई हैं, लेकिन धोनी के फैन्स में इस खबर के बाद से उत्साह है। फैन्स धोनी को खेल के मैदान से राजनीति के मैदान में भी छक्के उड़ाते हुए शतक पर शतक बनाते देखना चाहते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More