पत्नी की काटी नाक, बचाने आई बेटी तो घोंट दिया गला, फिर लगा ली फांसी

0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कानपुर में पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी ही पत्नी की ब्लेड से नाक काट दी। मां को बचाने के लिए बेटी दौड़ी तो बेटी का  गला घोंट डाला। इसके बाद हत्या पति खुद फांसी पर लटक गया। घायल पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पति से अलग रह रही थी पत्नी

दिल दहला देने वाली इस घटना से आसपास के लोग भी सहम गए। ये वारदात कानपुर के हनुमंत विहार गल्ला मंडी की है। जहां रहने वाले छोटे शाह का अपनी पत्नी से विवाद था, जिसके बाद दोनों अलग रहते थे। खबरों के मुताबिक तीन दिन पहले ही वो छोटे शाह के पास रहने आई थी। छोटे शाह अमोली के जिला पंचायत सदस्य बृजेश पटेल उर्फ गब्बर की कार चलाता था। परिवार में पत्नी रुखसार, बेटी आरजू और दो बेटे आरिफ और आर्यन भी रहते थे। 15 दिन पहले वह बृजेश के हनुमंत विहार स्थित नवनिर्मित मकान में रहने आया था।

3 दिन पहले आई थी पति के पास रहने

पीड़िता रुखसार की मानें तो छोटे शाह उस पर शक करता था कि उसके किसी और के साथ अवैध संबंध है। जिसकी वजह से ही वो पति से अलग रहने चली गई थी, लेकिन परिवार वालों के कहने पर 3 दिन पहले ही वो पति के साथ रहने आई थी, लेकिन छोटे शाह का व्यवहार पहले जैसा ही था। बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे जब वो घर पहुंचा तो एक बार फिर दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर विवाद शुरू हो गया। इससे नाराज छोटे ने घर में पड़े ब्लेड से रुखसार पर हमला कर दिया और उसकी नाक काट दी।

मम्मी-पापा की लड़ाई में चली गई मासूम की जान

झगड़े की आवाज सुनकर बेटी आरजू ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो छोटे शाह ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फंदे से लटक गया। छोटे के काम पर ना पहुंचने पर जिला पंचायत सदस्य ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने अपने दो सहयोगियों को छोटे को बुलाने के लिए घर भेजा। जब वो घर पहुंचे तो हालात देखकर हैरान रह गए। जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस और बृजेश पटेल को सूचना दी।

फर्श पर बेटी का शव तो फंदे में लटका था पति

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंची, जहां रुखसार खून से लथपथ पड़ी थी। वहीं बेटी का शव फर्श पर पड़ा था और छोटे का शव फंदे से लटक रहा था। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Also Read : शराबी दूल्हा अपनी बारात में पी रहा था सिगरेट, दुल्हन ने लौटाई बारात

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More