सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 47वें जन्मदिन पर पत्नी डिम्पल ने दी शुभकामनाएं

0

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 47वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी पत्नी व सासंद डिम्पल यादव ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसी आयोजन की जगह जरूरतमंद की मदद के लिए आग्रह किया है।

होटल खोलेंगे पूर्व CM अखिलेश, सांसद ...

जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

डिम्पल यादव ने ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि “सपा के लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके अनुरोध पर उनके चाहने वाले सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से ये आग्रह है कि वो इस संकटकाल में किसी आयोजन की जगह व्यक्तिगत स्तर पर किसी जरूरतमंद की मदद करें।”

dimple

क्या 2022 तक होटल-लाइब्रेरी के नाम पर ...

पार्टी कार्यकर्ता सादगी से मनाएंगे अखिलेश यादव का जन्मदिन

पार्टी सूत्रों के अनुसार, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन को पार्टी कार्यकर्ता सादगी से मनाएंगे। इस बार कोविड-19 के कारण महानगर और जिला इकाई के पदाधिकारी बिना किसी तामझाम के पार्टी कार्यालय पर केक काटेंगे।

वहीं अनाथालयों में बच्चों को खाना खिलाएंगे। इसके अलावा कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों को मास्क और सेनेटाइजर भी वितरित करेंगे।

dimple yadav

यह भी पढ़ें: बेहद सादगी से मनेगा अखिलेश यादव का जन्मदिन, नहीं कटेगा केक, बंटेगा सैनिटाइजर

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव खजांची को गिफ्ट करने गए थे घर से लेकिन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More