मास्क पहनने से पहले और बाद में, किन बातों का रखें ध्यान ?

0

दुनिया में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 4.68 करोड़ और मृत्यु संख्या 12 लाख से अधिक हो गई है। बात करें अगर भारत की तो विश्व में 82,29,313 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक 1,22,607 लोगों की मौत हो चुकी है।

ऐसे में सभी को इस वायरस से निजात दिलाने वाली वैक्सीन का इंतजार है। हालांकि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक हाथ साबुन से धोना या सैनिटाइज करना, मास्क, सेल्फ-आइसोलेशन और सोशल डिस्टेंसिग जैसे उपायों पर ही निर्भर रहना होगा।

देश में अनलॉक के बाद लोग बाहर निकलने लगे है। ऐसे में संक्रमण से बचाव के लिए मास्क अहम भूमिका निभा रहा है। लेकिन कुछ लोग मास्क पहनते समय भी लापरवाही बरतते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मास्क पहनने में किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है।

बरते ये सावधानियां-

मास्क पहनने से ज्यादा जरूरी उसे पहनने के बाद की सतर्कता है।

पहनने के बाद अधिकतर लोग मास्क नीचे ऊपर करते रहते हैं या उसे बार बार छूते है।

ऐसे में मास्क की बाहरी सतह पर मौजूद वायरस आपके हाथ पर आ सकता है।

फिर जब आप वही हाथ मुंह पर या नाक पर लगाते हैं तो वायरस शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।

इसलिए हाथ धोकर ही मास्क छुएं और उतारने के बाद फिर से हाथ धोएं।

खासकर किसी के भी सामने मास्क न उतारें।

हमेशा अपने साथ दो या तीन मास्क रखें और एक के इस्तेमाल के बाद उसे साबुन से धोकर एक दिन के अंतराल पर ही दोबारा इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें: पूरी दुनिया में छाया कोरोना का कहर, ऑस्ट्रिया में फिर लगने जा रहा लॉकडाउन

यह भी पढ़ें: घर बैठे आटे से करें असली-नकली सैनिटाइजर की पहचान, नहीं खाएंगे धोखा

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More