यूपी में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को, 11 जिलों की 58 सीटों पर पड़ेंगे वोट

उत्तर प्रदेश पहले फेज की वोटिंग 10 फरवरी को होगी। पहले फेज की वोटिंग में प्रदेश के 11 जिलों में मतदान होगा। जहां 58 विधानसभा सीटों पर कुल 623 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

0

उत्तर प्रदेश पहले फेज की वोटिंग 10 फरवरी को होगी। पहले फेज की वोटिंग में प्रदेश के 11 जिलों में मतदान होगा। जहां 58 विधानसभा सीटों पर कुल 623 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण में मैदान में उतरे प्रत्याशियों की औसतन आय 3.72 करोड़ रुपये है। वहीं इनमें ने जहां 46% उम्मीदवार करोड़पति हैं तो वहीं 156 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं।

पहले चरण में इन जिलों में होगी वोटिंग:

मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़, आगरा और मथुरा की जिन 58 सीटों पर पहले चरण में वोट पड़ने वाले हैं, उनमें से 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 53 पर जीत हासिल की थी। सपा और बसपा दो-दो सीटों पर जीत हासिल की थीं वहीं एक पर रालोद प्रत्याशी की जीत हुई थी, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे।

मुजफ्फरनगर : 2017 के विधानसभा चुनाव में इस जिले के सभी पांचों सीटों पर भाजपा ने जीत हासील की थी।

बुलंदशहर : 2017 के विधानसभा चुनाव में इस जिले के सभी सातों सीटों पर भाजपा ने जीत हासील की थी।

शामली : 2017 में इस जिले के कुल तीन विधानसभा सीटों में से दो सीटों पर भाजपा और एक पर सपा प्रत्याशी की जीत हुई थी।

बागपत : 2017 में इस जिले के कुल तीन विधानसभा सीटों में से दो सीटों पर भाजपा और एक पर रालोद प्रत्याशी की जीत हुई थी।

गाजियाबाद : 2017 के विधानसभा चुनाव में इस जिले के सभी पांचों सीटों पर भाजपा ने जीत हासील की थी।

मेरठ : 2017 में इस जिले के कुल सात विधानसभा सीटों में से छह सीटों पर भाजपा और एक पर सपा प्रत्याशी की जीत हुई थी।

गौतमबुद्ध नगर : यहां की तीन सीटों पर 2017 में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी।

हापुड़ : 2017 में इस जिले के कुल तीन विधानसभा सीटों में से दो सीटों पर भाजपा और एक पर बसपा की जीत हुई थी।

अलीगढ़ : 2017 में इस जिले के कुल सात विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने ही जीत हासिल की थी।

आगरा : 2017 में इस जिले के कुल नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी।

मथुरा : 2017 के विधानसभा चुनाव में इस जिले के पांचों सीटों में से चार पर भाजपा ने जीत हासील की थी और एक पर बसपा प्रत्याशी ने परचम लहराया था।

उत्तर प्रदेश चुनाव का पूरा कार्यक्रम:

पहला फेज: 10 फरवरी, दूसरा फेज-14 फरवरी, तीसरा फेज– 20 फरवरी, चौथा फेज– 23 फरवरी, पांचवां फेज– 27 फरवरी, छठा फेज- 3 मार्च, सातवां फेज– 7 मार्च

चुनाव का रिजल्ट: 10 मार्च

यूपी में कुल 403 सीटें
पहले चरण में -58, दूसरे चरण में-55, तीसरे चरण में-59, चौथे चरण में-60, पांचवें चरण में-60, छठे चरण में-57, सातवें चरण में -54

2017 विधानसभा चुनाव में किसको मिली थीं कितनी सीटें:

भाजपा 312
सपा 47
बसपा 19
कांग्रेस 07

 

यह भी पढ़ें: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से शोक में डूबा देश, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित 

यह भी पढ़ें:ऑटो चालक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर कई बार बुझाई हवस

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More