कई महीनों से लापता थी यह राजकुमारी, अचानक हुईं प्रकट

0
राजमहलों के किस्से काफी रोचक और आम जीवन से अलग होते हैं। दुबई की राजकुमारी शेखा लतीफा के किस्से भी कुछ ऐसे ही अजब-गजब हैं। कई महीनों से गायब राजकुमारी अचानक नजर तो आ गई लेकिन फिर एक पहेली बन गई है। इस हफ्ते दो इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गईं फोटोज में कथित तौर पर दुबई की राजकुमारी के होने का जिक्र किया गया है। ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

 

रहस्यमयी है दुबई की राजकुमारी

दु‍बई के बादशाह शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम की बेटी यानी प्रिंसेस ऑफ दुबई शेखा लतीफा बिन मोहम्मद अल मख्तूम ने फरवरी में अपने महल के बाथरूम से एक वीडियो शूट किया था। वे उस समय से ही चर्चा में थीं। राजकुमारी ने उस वीडियो में इल्जाम लगाया था कि दुबई के शासक ने उसे कैद कर रखा है। पिछले दो साल से उसने सूरज की रोशनी तक नहीं देखी है। इस वीडियो ने दुनिया भर में हंगामा मचा दिया था।

नाकाम हुई थी भागने की कोशिश

शेखा लतीफा दुबई के बादशाह की 25 संतानों में से एक हैं। उन्हें आखिरी बार 2018 में पब्लिक प्लेस पर देखा गया था। तब उन्होंने अपनी अलग दुनिया बसाने के इरादे से शाही खानदान से दूर भागने की कोशिश की थी। लेकिन वे पकड़ी गई थीं और इसके बाद से लगातार अपने परिवार के साथ ही रह रही हैं।

मॉल में आई नजर

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीर की पुष्टि प्रिंसेस लतीफा के एक मित्र ने की है। वह बहुत कॉन्फिडेंट है कि फोटो में नजर आ रही महिला राजकुमारी शेखा लतीफा ही है। कई महीनों बाद ये तस्वीरें अचानक इस तरह से आने के बाद मामला ​एक बार फिर से काफी गरमा गया है।

सबूत का इंतजार

संयुक्त राष्ट्र ने इस ताजा तस्वीर पर किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र को प्रिंसेज लतीफा के जीवित होने से जुड़े ठोस सबूत मिलने का इंतजार है। राजकुमारी को महल और तानाशाह बादशाह की कैद से मुक्त करने के लिए ‘फ्री लतीफा’ कैंपेन चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : दुल्हन को हेलीकॉप्टर से ले जाने के लिए दूल्हे ने बना लिए फर्जी पेपर, फिर जाना पड़ा जेल

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More