बिकरू कांड की पहले ही चेतावनी दे चुका था विकास दुबे, होश उड़ा देगा यह ऑडियो…

0

बिकरू कांड को अंजाम देकर पूरे प्रदेश में सनसनी फैलाने वाले विकास दुबे का एक और ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें विकास दुबे चौबेपुर सिपाही को धमकी देते हुए कहता है, ‘कसम से बता रहे हैं इस बार इतना बड़ा कांड करूंगा…. पता चल जाएगा कि किसी से पाला पड़ा था।’

माना जा रहा है कि यह ऑडियो दो जुलाई का है जब उसे शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा के मुकदमा दर्ज करने और दबिश की जानकारी मिली थी। ऑडियो में विकास दुबे कह रहा है, यह फर्जी मुकदमा लिखवा रहा है।

vikas-devendra

रात 12:11 बजे विकास दुबे ने सिपाही को फोन किया और गालीगलौज करते हुए खुली धमकी दी। इस ऑडियो में विकास दुबे धमकी देते हुए कह रहा है कि मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखा जा रहा है… कसम से बता रहे हैं इस बार इतना बड़ा कांड करूंगा… पता चल जाएगा कि किसी से पाला पड़ा था। पूरी जीप मरेगी… एक-एक का खून बहेगा… हम ता-उम्र जेल काट लेंगे…।

यहां सुने ऑडियो-

ये (डीएसपी देवेंद्र मिश्र) विकास दुबे का शिकार होगा…। वह कह रहा है कि बिकरू में इतना बड़ा कांड होगा कि लोग इसको याद करेंगे। ऑडियो में वह लगातार अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा है।

वहीं ऑडियो में दूसरी तरफ से सिपाही जी-जी कहकर बात कर रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस बातचीत के बाद राजीव ने एसओ विनय तिवारी को जानकारी दी थी लेकिन वो चुप्पी साधे रहा था।

यह भी पढ़ें: कानपुर शूटआउट से लेकर विकास दुबे एनकांउटर तक, खूब चला शह-मात का खेल

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया ने पहले ही कर दिया था विकास दुबे का एनकाउंटर !

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More